IND vs AUS: शतक जड़ते ही विराट कोहली ने अपनी शादी की रिंग को किया ‘Kiss’, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही वीडियो
पिछले काफी समय से तमाम भारतीय फैंस यही दुआ कर रहे थे कि कोहली टेस्ट प्रारूप में भी शतक जड़ वापस अपने बेहतरीन फॉर्म में आ जाए और भारतीय बल्लेबाज ने वैसा ही किया।
अद्यतन - मार्च 12, 2023 2:38 अपराह्न

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट के चौथे दिन अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए लगभग साढ़े 3 साल के बाद अंतरराष्ट्रीय टेस्ट फॉर्मेट में शतक जड़ा। बता दें, यह उनका इस प्रारूप में 28वां अंतरराष्ट्रीय शतक है और सभी प्रारूपों को मिलाकर 75वां अंतरराष्ट्रीय शतक।
विराट कोहली ने पिछले साल एशिया कप 2022 में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टी-20 शतक जड़ा था। उसी साल बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने वनडे प्रारूप में भी शतक जड़ा। पिछले काफी समय से तमाम भारतीय फैंस यही दुआ कर रहे थे कि कोहली टेस्ट प्रारूप में भी शतक जड़ वापस अपने बेहतरीन फॉर्म में आ जाए और भारतीय बल्लेबाज ने वैसा ही किया।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मुकाबले में उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट प्रारूप में शतकों के सूखे को खत्म किया। जैसे ही उन्होंने इस फॉर्मेट में शतक जड़ा कोहली ने अपनी शादी की अंगूठी को किस किया जो वो हमेशा शतक जड़ने के बाद करते हैं। उनकी शादी की रिंग वो चैन में बांधकर खेलते हैं जो वो गले में बांधते हैं।
https://twitter.com/chill_babu/status/1634818751563538433?s=20
कोहली के शतक से भारतीय टीम मजबूत स्थिति में
बता दें, भारतीय टीम बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी में 2-1 से आगे है। पहला टेस्ट नागपुर में मेजबान ने एक पारी और 132 रन से अपने नाम किया था जबकि दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट को उन्होंने 6 विकेट से जीता था। इंदौर में खेले गए तीसरे टेस्ट को कंगारू टीम ने 9 विकेट से जीता था। अगर भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट को जीतना बेहद जरूरी है।
साथ ही अगर यह मैच ड्रॉ में समाप्त होता है यह ऑस्ट्रेलिया इस मैच को जीत जाता है तो भारत को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दो टेस्ट मुकाबले के रिजल्ट का भी इंतजार करना होगा। श्रीलंका को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें न्यूजीलैंड को दोनों टेस्ट में जबरदस्त मात देनी होगी। फिलहाल तमाम भारतीय फैंस इस बात से काफी खुश हैं कि विराट कोहली अब अपने पुराने फॉर्म में वापस आ चुके हैं।