IND vs AUS: Virat Kohli के गजब ‘Dance Moves’ ने लूट ली सारी महफिल, क्या आपने देखा वीडियो..?
वर्ल्ड कप 2023 में भारत के खिलाफ मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया 199 रनों पर ऑलआउट हो गई।
अद्यतन - अक्टूबर 8, 2023 9:38 अपराह्न

Virat Kohli: वर्ल्ड कप 2023 में 8 अक्टूबर को चेपॉक में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच रोमांचक अंदाज में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवरों में 199 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने मात्र 2 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे। विराट कोहली और केएल राहुल ने टीम के लिए चार्ज संभाला और भारत को जीत के करीब लेकर जा रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर मैदान में किंग विराट कोहली (Virat Kohli) के डांस का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
अपने हर पल को दिल खोल कर Enjoy करते हैं Virat Kohli
विराट कोहली (Virat Kohli) बल्लेबाजी से तो विरोधियों पर प्रहार और फैंस का मनोरंजन करते हुए नजर आते ही है। लेकिन विराट मैदान में अपने डांस-मूव्स और अतरंगी हरकतों से फैंस को एंटरटेन का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। और ऐसा ही कुछ भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान चेपॉक में देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान विराट कोहली मैदान में अपने गजब के डांस-मूव्स दिखाते हुए नजर आए।
मैदानी लड़ाई और गर्मी को भूल विराट कोहली (Virat Kohli) अपने हर पल का आनंद लेते हुए नजर आए, जो उनके फैंस को और ज्यादा उनका दीवाना बनाने का काम करता है। विराट कोहली (Virat Kohli) के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही आग की तरह फैल गया है, फैंस जमकर अपने प्यारे किंग कोहली पर प्यार लुटा रहे हैं।
यहां देखें विराट कोहली का वो वीडियो-
https://twitter.com/chaoticaffheree/status/1710970216950505672?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1710970216950505672%7Ctwgr%5Ef855472cd3909ef23accbd00c0394765cd88699b%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fcricket%2Findia-vs-australia-virat-kohlis-dance-moves-steal-the-show-during-ind-vs-aus-icc-cricket-world-cup-2023-clash-2672639.html
केएल राहुल और विराट कोहली के बीच हुई शतकीय साझेदारी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने तीन अहम विकेट शुरूआती दो ओवरों के अंदर गंवा दिए थे। ईशान किशन पहले ही ओवर में गोल्डन डक पर मिचेल स्टार्क के हाथों पवेलियन लौट गए। जिसके बाद अगले ओवर में कप्तान रोहित शर्मा शून्य और श्रेयस अय्यर भी शून्य में पवेलियन लौट गए।
जिसके बाद विराट कोहली (Virat Kohli) और केएल राहुल के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 36 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए हैं। केएल राहुल (71 रन) और विराट कोहली (81 रन) पर नाबाद क्रीज पर मौजूद है।