IND vs AUS: जब अरुण जेटली स्टेडियम में कोहली ने मंगाए ‘राम के छोले-भटूरे’, वीडियो हुआ वायरल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहली इनिंग में विराट कोहली ने 44 रनों की पारी खेली।
अद्यतन - फरवरी 20, 2023 4:11 अपराह्न

विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच की पहली पारी में अच्छे लय में दिख रहे थे। टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी जो दिल्ली की पिच पर टिक नहीं पा रहे थे वहां विराट ने 44 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और टीम को मैच में बनाए रखा। लेकिन अंपायर के गलत निर्णय के चलते विराट को आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा।
पवेलियन में वापस जाने के बाद अपने आउट होने का वीडियो देखते हुए विराट कोहली खफा होते हुए नजर आए थे। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ के साथ बैठकर कुछ बातचीत कर रहे हैं, लेकिन कभी एक स्टाफ मेंबर ड्रेसिंग रूम में आकर स्टार बैटर को खाना ऑफर करता है। खाना देखते ही विराट कोहली के चेहरे पर अलग ही मुस्कान आ जाती है।
विराट कोहली ने छोले-भटूरे के लिए दिखाया उत्साह
विराट कोहली ने जब अपने करियर की शुरूआत की थी तब वह फिटनेस की समस्या से जूझते हुए नजर आते थे। क्रिकेट में अपना शतप्रतिशत देने के लिए विराट ने विगन डाइट का सहारा लिया और खाने-पीने के मामले को लेकर बहुत ही ज्यादा सावधानी रखते हैं।
विराट ने कई इंटरव्यू में बताया हैं कि उन्हें दिल्ली के छोले-भटूरे काफी ज्यादा पसंद हैं। मौके मिलने पर वह हमेशा खाने की इच्छा जाहिर करते हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों को यकीन है कि यह छोले भटूरे थे, जिसे कोहली पहले अपनी पसंदीदा डिश बता चुके हैं। बता दें कि विराट कोहली ने नवंबर 2017 में ‘ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस’ के एक एपिसोड में बताया था कि उन्हें दिल्ली के छोले भटूरे कितना ज्यादा पसंद हैं।
यहां देखें वीडियो-
https://twitter.com/KanavEdits/status/1626882658528636928?s=20
19 फरवरी को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन चल रहा है। पहली इनिंग में लड़खड़ाती हुई नजर आई भारतीय टीम ने अक्षर पटेल के 74 रनों की मदद से 262 रन बनाए थे। आर्टिकल लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 23 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 95 रन बना लिए हैं। अश्विन ने तीसरे दिन की शुरूआत में 3 विकेट झटक कर टीम इंडिया की वापसी करवाई है।