IND vs AUS, WTC 2023 Final दूसरा दिन स्टैट्स रिव्यू: स्टीव स्मिथ ने द ओवल में बनाए रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड, तो सिराज-रहाणे ने भी हासिल की बड़ी उपलब्धि - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS, WTC 2023 Final दूसरा दिन स्टैट्स रिव्यू: स्टीव स्मिथ ने द ओवल में बनाए रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड, तो सिराज-रहाणे ने भी हासिल की बड़ी उपलब्धि

WTC 2023 Final में भारत ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के स्कोर से 318 रन पीछे चल रहा है।

Steve Smith (Pic Source-Twitter)
Steve Smith (Pic Source-Twitter)

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2021-23 का फाइनल इस समय लंदन के द ओवल में खेला जा रहा है, जहां ऑस्ट्रेलिया मैच के दूसरे दिन भी भारत पर हावी रहा। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने इस मुकाबले में जदरदस्त बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 469 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

जिसके बाद पैट कमिंस की टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र 142 के स्कोर पर टीम इंडिया के पांच विकेट झटक लिए। इस मैच में स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, अजिंक्य रहाणे और मोहम्मद सिराज ने कुछ बड़ी उपलब्धियां हासिल की, जो नीचे दी गई है।

WTC 2021-23 फाइनल के दूसरे दिन के आंकड़ों पर डालिए एक नजर –

31 -स्टीव स्मिथ ने अपना 31वां टेस्ट शतक पूरा किया। इसके साथ, स्मिथ मैथ्यू हेडन (30 शतक) को पछाड़कर ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरे सबसे अधिक टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस लिस्ट में रिकी पोंटिंग 41 शतकों के साथ टॉप पर हैं जबकि स्टीव वॉ 32 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

3 -स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए 2000 रन पूरे करने वाले रिकी पोंटिंग और माइकल क्लार्क के बाद तीसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बने।

14 -स्मिथ ने भारत के खिलाफ 14 अंतरराष्ट्रीय शतक पूरे किए, और इसके साथ उन्होंने रिकी पोंटिंग के भारत के खिलाफ एक ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की।

52 -मोहम्मद सिराज (52) ने टेस्ट क्रिकेट में 50 विकेट पूरे किए।

285 – ट्रैविस हेड और स्मिथ स्मिथ ने चौथे विकेट के लिए 285 रनों की साझेदारी की, जो द ओवल में खेले गए टेस्ट मैचों में चौथे विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड वैली हैमंड और स्टेन वर्थिंगटन के नाम था, जिन्होंने 1936 में भारत के खिलाफ 266 रन बनाए थे।

9 -स्मिथ ने भारत के खिलाफ अपना नौवां टेस्ट शतक पूरा करते हुए इंग्लैंड के जो रूट के टीम इंडिया के खिलाफ सबसे अधिक टेस्ट शतक बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी की।

100 – अजिंक्य रहाणे ने टेस्ट क्रिकेट में 100 कैच पूरे किए।

2 -ट्रैविस हेड ने 163 रनों की पारी खेली, जो टेस्ट क्रिकेट में उनका दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। ऑस्ट्रेलियाई स्टार का हाईएस्ट टेस्ट स्कोर 175 का है, जो उन्होंने 2022 में एडिलेड में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था।

3 -स्मिथ ने द ओवल में अपना तीसरा टेस्ट शतक दर्ज किया, और इसके साथ ही वह ब्रूस मिशेल के साथ इस मैदान पर सबसे अधिक शतक लगाने वाले मेहमान बल्लेबाज बने।

close whatsapp