IND vs BAN: बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का लिया फैसला, शाकिब अल हसन बाहर, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
वर्ल्ड कप 2023 का 17वां मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच पुणे में खेला जा रहा है।
अद्यतन - Oct 19, 2023 1:40 pm

IND vs BAN: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 17वां मुकाबला भारत (India) और बांग्लादेश (Bangladesh) के बीच 19 अक्टूबर को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन पुणे में खेला जा रहा है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। आपको बता दें शाकिब अल हसन को पिछले मैच में चोट लग गई थी और वह आज भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे। शाकिब की जगह नासुम अहमद प्लेइंग 11 का हिस्सा है। वहीं टीम इंडिया ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
IND vs BAN: यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11-
भारत (India):
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
बांग्लादेश (Bangladesh):
लिटन दास, तंजीद हसन, मेहदी हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), नासुम अहमद, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हर्दोय, महमूदुल्लाह, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम
पिछले मैच में कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन
भारत ने पिछले मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से शिकस्त दी थी। पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.5 ओवरों में 191 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा के नाम 2-2 विकेट शामिल रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने रोहित शर्मा के 86 रन और श्रेयस अय्यर के नाबाद 53 रन की पारी के बल पर 30.3 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया था।
बांग्लादेश को पिछले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 245 रन बोर्ड पर लगाए थे। मुश्फिकुर रहीम ने (66 रन) और कप्तान शाकिब अल हसन ने (40 रन) की अहम पारी टीम के लिए खेली थी। न्यूजीलैंड ने केन विलियम्सन के (78 रन) और डेरिल मिचेल की नाबाद 89 रन की पारी के बल पर जीत दर्ज की थी।
जानें कैसा रहेगा पुणे की पिच का हाल-
महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान में जमकर चौकों-छक्कों की बरसात होती है। इस पिच पर स्पिनर गेंदबाजों को अधिक फायदा मिलता है जिसके चलते स्पिनर गेम का रूख बदलते हुए नजर आ सकते हैं। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 307 रन रहा है। इस मैदान में अब तक 7 वनडे मुकाबले खेले गए हैं जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 4 मुकाबले जीते हैं।