IND vs BAN Head to Head Record

IND vs BAN: Head to Head Record: भारत और बांग्लादेश का हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और बांग्लादेश के बीच 20 फरवरी से खेला जाएगा मुकाबला।

India vs Bangladesh (Image Credit- Twitter X)
India vs Bangladesh (Image Credit- Twitter X)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत हो चुकी हैं। आखिरी बार इसका आयोजन साल 2017 में किया गया था, अब 8 साल बाद इस टूर्नामेंट की वापसी हुई है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को खेलेगी। इसके बाद 23 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबला होगा। फिर 2 मार्च को टीम इंडिया को न्यूजीलैंड की चुनौती से पार पाना होगा।

दोनों टीमों के बीच अगर हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो भारत और बांग्लादेश के बीच अभी तक कुल 41 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 32 में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है और 8 में बांग्लादेश ने बाजी मारी है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है। ऐसे में वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया का बांग्लादेश के खिलाफ पलड़ा भारी है और इस मैच में बांग्लादेश के लिए भारत को हराना आसान नहीं होगा।

IND vs BAN Head to Head Record ODIs में (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

मैच 41
भारत ने जीते 32
बांग्लादेश ने जीते 8
नो रिजल्ट 1
टाई 00

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और बांग्लादेश के बीच हुआ सिर्फ एक मैच

चैंपिंयस ट्रॉफी के इतिहास में भारत और बांग्लादेश के बीच अभी तक सिर्फ एक ही मैच हुआ है। वह भी साल 2017 का सेमीफाइनल। तब टीम इंडिया ने रोहित शर्मा के शतक की बदौलत बांग्लादेश को 9 विकेट से पटखनी दी थी। उस मैच में बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने एकतरफा जीत दर्ज की थी।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड: 

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), सौम्य सरकार, तंजीद हसन, ताहिद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, जाकिर अली, मेहदी हसन, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन, नसीम अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा

close whatsapp