IND vs ENG 2024: बेन फॉक्स को महान कीपर एमएस धोनी से भी बेहतरीन विकेटकीपर बता रहे हैं इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज! - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG 2024: बेन फॉक्स को महान कीपर एमएस धोनी से भी बेहतरीन विकेटकीपर बता रहे हैं इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज!

बेन फॉक्स भारत के खिलाफ 15 फरवरी से राजकोट में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में एक्शन में नजर आएंगे।

Ben Foakes and MS Dhoni. (Image Source: Getty Images)
Ben Foakes and MS Dhoni. (Image Source: Getty Images)

England’s Test tour of India 2024, IND vs ENG: इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक स्टीवर्ट (Alec Stewart) भारत में इस समय खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में बेन फॉक्स (Ben Foakes) की विकेटकीपिंग से काफी प्रभावित हुए हैं।

टीम इंडिया के खिलाफ अब तक खेले गए दो टेस्ट मैचों में बेन फॉक्स (Ben Foakes) की विकेटकीपिंग से प्रभावित होकर पूर्व क्रिकेटर ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल, एलेक स्टीवर्ट (Alec Stewart) ने दावा किया है कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज बेन फॉक्स (Ben Foakes) के पास महान एमएस धोनी (MS Dhoni) से भी अधिक तेज हाथ हैं।

Ben Foakes के हाथ MS Dhoni से भी तेज हैं: Alec Stewart

आपको बता दें, बेन फोक्स ने भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के दौरान अपने शानदार विकेटकीपिंग कौशल के लिए खूब तारीफें बटोरीं, क्योंकि उन्होंने उन परिस्थितियों में स्टंप के पीछे अद्भुत भूमिका निभाई, जो अक्सर विदेशी कीपरों को चुनौतीपूर्ण लगती हैं।

इंग्लैंड के विकेटकीपर ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में पहले ही छह कैच ले चुके हैं और दो स्टंपिंग कर चुके हैं। अब वह भारत के खिलाफ 15 फरवरी से राजकोट में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में एक्शन में नजर आएंगे।

“उनमें विशाल नेचुरल प्रतिभा है”

एलेक स्टीवर्ट ने द टाइम्स के हवाले से कहा: “बेन फॉक्स ऐसे काम करता है, जो कोई और नहीं कर सकता। उनके हाथ की गति किसी से कम नहीं है। एमएस धोनी के पास तेज हाथ थे, लेकिन फॉक्स के पास क्रिकेट के खेल में सबसे तेज हाथ हैं और गेंद उनमें ही रहती है। उनमें विशाल नेचुरल प्रतिभा है, लेकिन उनकी कार्य नीति और बारीकियों पर ध्यान उतना ही अच्छा है। वह कोई कसर नहीं छोड़ते। वह अलग तरीके से काम करते हैं, और उनके काम की गुणवत्ता काफी प्रभावशाली है।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?