IND vs ENG 2024: 'यह ओवरहाइप उसे भी...'- यशस्वी जायसवाल के दोहरे टेस्ट शतक को बढ़ा चढ़ाकर पेश किए जाने से खुश नहीं हैं गौतम गंभीर - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG 2024: ‘यह ओवरहाइप उसे भी…’- यशस्वी जायसवाल के दोहरे टेस्ट शतक को बढ़ा चढ़ाकर पेश किए जाने से खुश नहीं हैं गौतम गंभीर

गौतम गंभीर ने खराब फॉर्म से जूझ रहे शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर को लेकर दिल जीत लेने वाली बात कही।

Yashasvi Jaiswal and Gautam Gambhir. (Image Source: Getty Images)
Yashasvi Jaiswal and Gautam Gambhir. (Image Source: Getty Images)

England’s Test tour of India 2024, IND vs ENG: भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने कहा वह इंग्लैंड के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के दोहरे शतक को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने के पक्ष में नहीं हैं।

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने आगे कहा इस प्रचार से यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) पर उम्मीदों का दबाव बढ़ जाएगा, जो उनके नेचुरल खेल पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। आपको बता दें, भारत के युवा सलामी बल्लेबाज ने विशाखापत्तनम में इंग्लैंड के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट में अपना पहला दोहरा शतक, 209 रन, लगाया और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

Yashasvi Jaiswal को लेकर हो रहे हल्ले से खुश नहीं हैं Gautam Gambhir

जिसके बाद से हर कोई यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का गुणगान गा रहा है, जिससे गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) चिंतित हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा भारत में लोगों और मीडिया की आदत हैं एक दिन में किसी प्लेयर को हीरो बना देना, जो उस पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। और नतीजा सबके सामने हैं, क्योंकि यशस्वी इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में दूसरी पारी में केवल 17 रन बना पाए।

गौतम गंभीर ने PTI के हवाले से कहा: “मैं इस युवा खिलाड़ी को उसकी उपलब्धि के लिए बधाई देना चाहता हूं, लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं सभी से कहना चाहता हूं कि इस युवा खिलाड़ी को खेलने दें। हमने पहले भी देखा है कि भारत में हमारी आदत है, खासकर मीडिया की, उनकी उपलब्धियों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करना और उन्हें टैग देकर उन्हें हीरो की तरह दिखाना। फिर अपेक्षाओं का दबाव उन पर हावी हो जाता है और खिलाड़ी अपना नेचुरल खेल नहीं खेल पाते। उसे आगे बढ़ने दो और अपने क्रिकेट का आनंद लेने दो।”

“हमें उन्हें समय देना चाहिए”

गौतम गंभीर ने खराब फॉर्म से जूझ रहे शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर को लेकर कहा: “हमें उन्हें समय देना चाहिए क्योंकि उनके पास वो हुनर हैं और उन्होंने पहले अपने प्रदर्शन से यह दिखाया है। इसीलिए वे भारत के लिए खेल रहे हैं।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?