रवींद्र जडेजा ने धर्मशाला में घंटो की प्रैक्टिस

IND vs ENG: कोच की एक नहीं सुनते हैं रवींद्र जडेजा, धर्मशाला टेस्ट से पहले नेट सेशन के दौरान की मनमानी

पांचवां टेस्ट मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया के प्लेयर्स ने जमकर की प्रैक्टिस।

Team India (Image Credit- Instagram)
Team India (Image Credit- Instagram)

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला कल (7 मार्च) से धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों टीमों के प्लेयर्स जोर शोर से तैयारी कर रहे हैं। आखिरी टेस्ट से पहले भारतीय टीम ने धर्मशाला में मंगलवार, 5 मार्च को पहली बार नेट्स प्रैक्टिस किया।

कोच के मना करने के बावजूद नेट्स में बल्लेबाजी करते रहे जसप्रीत बुमराह

मेजबान टीम के खिलाड़ियों ने ट्रेंनिंग सेशन में खूब पसीना बहाया। उन्होंने धर्मशाला की परिस्थितियों से अनुकूल होने की कोशिश की। भारतीय टीम के नेट सेशन में जसप्रीत बुमराह सबसे पहले पहुंचे। रांची टेस्ट में भारत के उपकप्तान को आराम दिया गया था। उन्होंने गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी की भी प्रैक्टिस की। वहीं रविंद्र जडेजा ने बल्लेबाजी की खूब प्रैक्टिस की।

कोच ने उन्हें हटने को कहा वह फिर भी नहीं माने और बल्लेबाजी करते रहे। इसके अलावा प्रैक्टिस के दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने युवा बल्लेबाज सरफराज खान के साथ बातचीत की। चौथे टेस्ट में आराम करने के बाद वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह नेट्स पर सबसे पहले पहुंचे। धर्मशाला की ठंड को देखते हुए उन्होंने कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई।

उन्होंने बिना रन-अप के गेंदबाजी की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कुछ कदमों से गेंदबाजी की। फिर अपने रन-अप पर गए और जान जोर लगाकर गेंदबाजी की। दिन की शुरुआत में चॉपर की आवाज के बाद दूसरी कर्कश आवाज बुमराह की गेंद की सुनाई दी, जो शुभमन गिल के बल्ले पर टकरा रही थी।

सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त लेने के बाद, भारतीय टीम गुरुवार, 7 मार्च से शुरू होने वाले पांचवें टेस्ट के लिए धर्मशाला में अपना दबदबा कायम करना चाहेगी। भारत के अभ्यास सत्र के दौरान इंटेंसिटी में कोई कमी नहीं थी। मंगलवार को खिलाड़ियों ने हिमाचल प्रदेश में ठंड वाले मौसम में खुद को ढालने की कोशिश की।

close whatsapp