VIDEO: बुमराह की गेंद पर जो रूट ने खेला रिवर्स स्कूप, लेकिन यशस्वी के शानदार कैच पर लौटना पड़ा पवेलियन - क्रिकट्रैकर हिंदी

VIDEO: बुमराह की गेंद पर जो रूट ने खेला रिवर्स स्कूप, लेकिन यशस्वी के शानदार कैच पर लौटना पड़ा पवेलियन

बुमराह ने रूट को 9वीं बार टेस्ट क्रिकेट में आउट किया है

IND vs ENG (Pic Source-Twitter)
IND vs ENG (Pic Source-Twitter)

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने एक बार फिर जो रूट (Joe Root) को अपना शिकार बनाया है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान को पवेलियन की राह दिखाई और भारत को शुरुआती सफलता दिलाई। इस तरह बुमराह ने रूट को 9वीं बार टेस्ट क्रिकेट में आउट किया है।

जो रूट ने 40वें ओवर में बुमराह की गेंद पर रिवर्स स्कूप खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद ने बल्ले का किनारा लिया और स्लिप में तैनात यशस्वी जायसवाल के हाथों में समा गई। इस तरह जो रूट (Joe Root) सिर्फ 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रूट के आउट होने के तुरंत बाद इंग्लैंड ने जॉनी बेयरस्टो के रूप में अपना चौथा विकेट गंवाया।

कुलदीप यादव ने तेजतर्रार इंग्लिश बल्लेबाज को अपना खाता खोलने का मौका नहीं दिया। दूसरी ओर बेन डकेट ने अपने 150 रन पूरे किए। उन्होंने अपनी शानदार पारी से इंग्लैंड को मुकाबले में बनाए रखा। हालांकि, कुलदीप यादव ने उनकी पारी पर लगाम लगाई। आउट होने से पहले बेन डकेट ने 151 गेंदों में 23 चौके और 2 छक्के की मदद से 153 रन बनाए।

 

भारत ने मेहमान टीम को 319 रनों पर समेटा

तीसरे दिन की सुबह भारत ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाते हुए इंग्लैंड को जल्दी समेट दिया। मेहमान टीम सिर्फ 319 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत ने 126 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की। कप्तान बेन स्टोक्स ने इंग्लिश पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहे। वह 41 रन बनाकर आउट हुए। निचले क्रम के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।

वहीं भारत के लिए मोहम्मद सिराज सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 विकेट हासिल किए। जबकि कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा को 2-2 विकेट मिले। बुमराह और अश्विन के नाम 1-1 विकेट रहे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?