IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह के खिलाफ बेन स्टोक्स जल्दबाजी कर रहे हैं: पूर्व खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह के खिलाफ बेन स्टोक्स जल्दबाजी कर रहे हैं: पूर्व खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

अभी तक दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं और यह टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।

Jasprit Bumrah and Ben Stokes (Pic Source-Twitter)
Jasprit Bumrah and Ben Stokes (Pic Source-Twitter)

इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। अभी तक दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं और यह टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। भारतीय टीम की ओर से अभी तक जसप्रीत बुमराह ने इस टेस्ट सीरीज में काफी अच्छी गेंदबाजी की है और कई लोगों ने उनकी गेंदबाजी की जमकर प्रशंसा भी की है। जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स के खिलाफ भी काफी अच्छा रहा है।

जसप्रीत बुमराह ने बेन स्टोक्स को अभी तक इस टेस्ट सीरीज में दो बार आउट किया है। बेन स्टोक्स का प्रदर्शन जसप्रीत बुमराह के खिलाफ इतना अच्छा नहीं रहा है। बता दें, जसप्रीत बुमराह ने अभी तक दो टेस्ट में 15 विकेट अपने नाम किए हैं और इस समय भारतीय तेज गेंदबाज आईसीसी पुरुष टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में पहले स्थान पर है।

पूर्व क्रिकेटर Michael Atherton ने बेन स्टोक्स की बल्लेबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है और उन्होंने यह भी बताया है कि आखिर क्यों इंग्लिश टेस्ट कप्तान को जसप्रीत बुमराह के खिलाफ काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। Atherton के मुताबिक बेन स्टोक्स जसप्रीत बुमराह के खिलाफ जल्दबाजी कर रहे हैं और यही वजह है कि वो भारतीय गेंदबाज की गेंदबाजी को सही तरीके से नहीं समझ पा रहे हैं।

बेन स्टोक्स जसप्रीत बुमराह के खिलाफ जल्दबाजी कर रहे हैं: Michael Atherton

पूर्व क्रिकेटर Michael Atherton ने Sky Cricket को बताया कि, ‘गेंद की गति को स्टोक्स सही तरीके से नहीं समझ पा रहे हैं और यह चीज मैंने उनके साथ होती हुई देखी है। इंग्लिश टेस्ट कप्तान तेज गेंदबाजों को काफी अच्छी तरह से खेलते हैं लेकिन जसप्रीत बुमराह के खिलाफ वो जल्दबाजी कर रहे हैं। जसप्रीत बुमराह की गेंद में गति भी है और उनकी गेंदबाजी में ज्यादा उछल भी देखने को नहीं मिल रही है और यही वजह है कि बेन स्टोक्स का प्रदर्शन अभी तक इस टेस्ट सीरीज में काफी निराशाजनक रहा है।’

अभी तक भारतीय टीम की ओर से टेस्ट सीरीज में कई खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। अब इन दोनों टीमों के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में शुरू हो रहा है। दोनों ही टीमों के खिलाड़ी इस मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?