IND vs ENG: तीसरे टेस्ट के चौथे दिन के खेल की हाइलाइट्स और बाकी सभी महत्वपूर्ण चीजों के बारे में जाने यहां
राजकोट में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच को भारतीय टीम ने 434 रनों से अपने नाम किया।
अद्यतन - Feb 18, 2024 5:59 pm

राजकोट में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच को भारतीय टीम ने 434 रनों से अपने नाम किया। भारतीय टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने इस मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। बता दें, भारतीय टीम ने इंग्लैंड को इस मैच को जीतने के लिए 557 रनों का लक्ष्य दिया था। हालांकि इंग्लैंड अपनी चौथी पारी में 122 रन पर ऑलआउट हो गया।
भारतीय टीम की ओर से रवींद्र जडेजा ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और 5 विकेट झटके। इंग्लैंड की ओर से मार्क वुड ने 15 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली। इसी के साथ पांच मैच की टेस्ट सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। भारतीय टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और दूसरी पारी में 236 गेंदों में 14 चौके और 12 छक्कों की मदद से 214* रन बनाए। सरफराज खान ने भी उनका काफी अच्छा साथ दिया और 68 रनों की नाबाद पारी खेली।
तीसरे टेस्ट के चौथे दिन के खेल की हाईलाइट यह रही:
1- शुभमन गिल नहीं जड़ पाए अपना चौथा टेस्ट शतक
Number 91 hurts. 💔
A bonus wicket for the visitors as Shubman Gill has to depart. #INDvENG #JioCinemaSports #BazBowled #IDFCFirstBankTestSeries pic.twitter.com/ZLBac2Cwym
— JioCinema (@JioCinema) February 18, 2024
भारतीय टीम की ओर से शुभमन गिल ने इस मैच में 151 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 91 रन बनाए। हालांकि युवा बल्लेबाज इस मैच में अपना शतक पूरा नहीं कर पाए और रनआउट हो गए।
2- यशस्वी जायसवाल ने जेम्स एंडरसन को जड़े लगातार तीन छक्के
𝙃𝙖𝙩-𝙩𝙧𝙞𝙘𝙠 𝙤𝙛 𝙎𝙄𝙓𝙀𝙎! 🔥 🔥
Yashasvi Jaiswal is smacking 'em all around the park! 💥💥💥
Follow the match ▶️ https://t.co/FM0hVG5pje#TeamIndia | #INDvENG | @ybj_19 | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/OjJjt8bOsx
— BCCI (@BCCI) February 18, 2024
तीसरे टेस्ट के खेल के तीसरे दिन यशस्वी जायसवाल रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। हालांकि खेल के चौथे दिन युवा बल्लेबाज फिर से बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने जेम्स एंडरसन को पारी के 85वें ओवर में लगातार तीन छक्के जड़े।
3- सरफराज खान ने अपने डेब्यू में जड़ा दूसरा अर्धशतक
Iss 6️⃣ ka raaz sirf 𝙎𝙖𝙧𝙛𝙖-𝙧𝙖𝙯 ke pass hai! 🤌🏻
A swift 50-run partnership, thanks to the Mumbai boys! 💪🏻#INDvENG #BazBowled #JioCinemaSports #IDFCFirstBankTestSeries pic.twitter.com/tT7jY0Fr7m
— JioCinema (@JioCinema) February 18, 2024
सरफराज खान के लिए यह मैच काफी यादगार रहने वाला है क्योंकि यह उनका डेब्यू मैच था और उन्होंने इस मैच की दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ा। सरफराज खान ने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 62 रन बनाए थे जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 68* रन बनाए।
4- रवींद्र जडेजा ने अपने करियर का 13वां पांच विकेट हॉल लिया
Smiles all around here in Rajkot 😃👌#TeamIndia win the 3rd Test by 434 runs and take a 2⃣-1⃣ lead in the Test series 👏👏
Scorecard ▶️ https://t.co/FM0hVG5X8M#INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/C5QeI757QN
— BCCI (@BCCI) February 18, 2024
भारतीय टीम की ओर से अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और 5 विकेट झटके। उन्होंने जो रूट को 7 रन पर आउट किया जबकि ओली पोप को तीन रन पर वापस पवेलियन भेजा। बेन फोक्स का विकेट भी जडेजा ने अपने नाम किया जबकि जॉनी बेयरस्टो और मार्क वुड को भी बेहतरीन स्पिनर ने वापस पवेलियन की राह दिखाई।