Most Sixes in a Test Innings: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 15 फरवरी से राजकोट में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने पहली पारी में रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा के शतक के बल पर 445 रन बोर्ड पर लगाए थे। इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 319 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया ने दूसरी पारी 430 रनों पर घोषित की। यशस्वी जायसवाल ने सर्वाधिक 214 रनों की पारी खेली।
Advertisement
Advertisement
वहीं शुभमन गिल ने 91 और सरफराज खान ने 68 रनों की पारी खेली। यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में 12 छक्के जड़े। यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट की एक पारी में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले वसीम अकरम के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। आइए उन बल्लेबाजों के नाम देखें जिन्होंने टेस्ट की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाए हैं-
5. ब्रैंडन मैक्कुलम (11 छक्के)
2014 में पाकिस्तान के खिलाफ शारजाह में तीसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम ने 11 छक्के जड़े थे। ब्रैंडन मैक्कुलम ने 188 गेंदों में 21 चौके और 11 छक्कों की मदद से 202 रनों की पारी खेली थी। न्यूजीलैंड ने यह मैच एक इनिंग और 80 रनों से जीता था। टेस्ट की एक पारी में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में ब्रैंडन मैक्कुलम पांचवें पायदान पर है।