IND vs ENG: Anil Kumble ने बताया दूसरे टेस्ट मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की रणनीति - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: Anil Kumble ने बताया दूसरे टेस्ट मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की रणनीति

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। 

Anil Kumble
Anil Kumble (Photo by Francois Nel/Getty Images)

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) इंजरी के चलते बाहर हो गए हैं। ऐसे में इस बात की संभावना बहुत अधिक है कि इस मैच में बाएं हाथ के चायनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को खेलने का मौका मिल जाए।

गौरतलब है कि हैदराबाद में हुए पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करने के बाद, अब मेजबान भारत दूसरे टेस्ट मैच में 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में इंग्लैंड का सामना करता हुआ नजर आएगा।

दूसरी ओर, अब इस मैच के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिन गेंदबाजों में शुमार रहे अनिल कुंबले (Anil Kumble) ने बड़ा बयान दिया है। साथ ही कुंबले ने मैच के लिए टीम इंडिया को सलाह दी है कि वह अपनी एप्रोच बदले।

अनिल कुंबले ने दिया बड़ा बयान

विशाखापट्टनम के वाइजैग में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले अनिल कुंबले ने जियो सिनेमा के साथ बातचीत में कहा- मैं सच कहूं तो मैं निश्चित नहीं हूं कि आपको चौथे स्पिनर की जरूरत है या नहीं।

लेकिन अगर भारत को लगता है कि मैच में एक तेज गेंदबाज के होने से मदद मिल जाएगी, तो जाहिर कुलदीप के आने से भारत को फायदा पहुंचेगा। उसके पास वैरिएशन है। टर्निंग ट्रैक देखने को मिल सकता है या शायद हो सकता है कि तेज गति की विकेट देखने को मिले।

कुंबले ने आगे कहा- हैदराबाद में विकेट धीमा था, लेकिन अगर आप सही से क्रिकेट खेलते तो यह आपके लिए अच्छा विकेट था। भारत को जाहिर तौर पर अपने खेल के एप्रोच में बदलाव करने की जरूरत है। मुझे लगता है कि पहले टेस्ट मैच में बल्लेबाजों की एप्रोच पाॅजिटिव नहीं थी। स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों का फुटवर्क भी उम्मीद के मुताबिक नहीं था।

close whatsapp