IND vs ENG: Virat Kohli के नाम वापस लेने के बाद नंबर 4 के लिए भारत के पास हैं 4 दावेदार, आखिर किसे मिलेगा मौका..?

IND vs ENG: विराट कोहली के नाम वापस लेने के बाद नंबर-4 के लिए भारत के पास हैं 4 दावेदार, आखिर किसे मिलेगा मौका..?

विराट कोहली ने पर्सनल कारणों के चलते इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों से नाम वापस ले लिया है।

Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)
Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)

IND vs ENG, Virat Kohli: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 25 जनवरी से शुरू हो रही है। सीरीज का पहला मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने हैदराबाद पहुंच कर अभ्यास करना शुरू कर दिया है। लेकिन इस बीच ऐसी खबर आ गई जिसने फैंस और टीम को परेशानी में डाल दिया है। विराट कोहली (Virat Kohli) ने पर्सनल कारणों के चलते पहले दो टेस्ट मैचों से नाम वापस ले लिया है।

विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच से भी निजी कारणों के चलते नाम वापस लिया था। इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों से विराट कोहली के नाम वापस लेने के बाद बड़ा सवाल यह है कि आखिर कौन नंबर-4 पर उनकी जगह लेगा। यह टीम मैनेजमेंट के लिए सिरदर्द रहने वाला है, आइए आपको बताते हैं कि कौन से 4 खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) की जगह नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतर सकते हैं।

विराट कोहली (Virat Kohli) की जगह नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं ये 4 खिलाड़ी-

4. केएल राहुल:

KL Rahul (Photo SourceL Getty Images)
KL Rahul (Photo SourceL Getty Images)

चोट से वापसी करने के बाद केएल राहुल अलग ही लय में नजर आ रहे हैं। साउथ अफ्रीका दौरे के टेस्ट सीरीज में वह फॉर्म में नजर आए। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में उन्होंने शतक जड़ा था। विराट कोहली (Virat Kohli) की गैरमौजूदगी में मैनेजमेंट केएल राहुल को नंबर-4 के लिए फाइनल कर सकती है।

श्रेयस अय्यर नंबर-5 और केएस भरत नंबर-6 पर नजर आ सकते हैं। भारत के लिए 49 टेस्ट मैचों में केएल राहुल ने 33.6 के औसत और 51.88 के स्ट्राइक रेट से 2755 रन बनाए हैं। जिसमें 13 अर्धशतक और 8 शतक शामिल है।

Page 1 / 4
Next

close whatsapp