IND vs ENG: 41 की उम्र में मैदान में James Anderson का कहर, फिर Jasprit Bumrah ने भी दिखाया अपना जलवा - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: 41 की उम्र में मैदान में James Anderson का कहर, फिर Jasprit Bumrah ने भी दिखाया अपना जलवा

जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 6 विकेट अपने नाम किया।

James Anderson Jasprit Bumrah (Photo Source: X/Twitter)
James Anderson Jasprit Bumrah (Photo Source: X/Twitter)

IND vs ENG, 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने पहले दिन के अंत तक 6 विकेट के नुकसान पर 336 रन बना लिए थे। आज दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल ने अपना शानदार खेल जारी रखते हुए दोहरा शतक जड़ा। टीम इंडिया की पहली पारी 396 रनों पर सिमट गई।

इस वक्त इंग्लैंड की टीम पहली पारी में भारतीय गेंदबाजों के आगे स्ट्रगल करते हुए नजर आ रही है। आज दूसरे दिन का खेल तेज गेंदबाजों के नाम रहा है। 41 की उम्र में जेम्स एंडरसन ने अपना जलवा दिखाया, वहीं जसप्रीत बुमराह अपनी धारदार गेंदबाजी से इंग्लैंड के परखच्चे उड़ा रहे हैं।

IND vs ENG: गेंद से James Anderseon ने दिखाया शानदार खेल

दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन जेम्स एंडरसन ने शुभमन गिल को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। शुभमन गिल 46 गेंदों में 5 चौकों की मदद से मात्र 34 रन बना पाए थे। वहीं फिर आज दूसरे दिन जेम्स एंडरसन ने दोहरा शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल और रविचंद्रन अश्विन को अपना शिकार बनाया।

रविचंद्रन अश्विन (20 रन) पर आउट हुए। वहीं यशस्वी जायसवाल 290 गेंदों में 19 चौके और 7 छक्कों की मदद से 209 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जेम्स एंडरसन ने 25 ओवरों में 47 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया।

Jasprit Bumrah ने इंग्लैंड की नाक में कर दिया दम

पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम अच्छी नजर आ रही थी। लेकिन फिर कुलदीप यादव ने बेन डकेट को 21 रन पर आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। बेन डकेट और जैक क्रॉली के बीच 59 रनों की साझेदारी हुई थी। बर्थडे बॉय जैक क्रॉली शतक की ओर बढ़ते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन अक्षर पटेल ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया।

जैक क्रॉली 76 बनाकर पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड ने 114 के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवाया था। जिसके बाद जसप्रीत बुमराह ने जो रूट, ओली पोप और जॉनी बेयरस्टो को अपना शिकार बनाया। 26वें ओवर में जो रूट ने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर डिफेंस करने की कोशिश की थी, लेकिन आउटसाइड एज लगा और शुभमन गिल ने कोई गलती नहीं की।

जो रूट मात्र 5 रन पर आउट हो गए। जिसके बाद ओली पोप बुमराह की यॉर्कर गेंद पर चारों खाने चित हो गए। ओली पोप (23) रन पर विकेट गंवा बैठे। जिसके बाद बुमराह ने जॉनी बेयरस्टो (25), बेन स्टोक्स (47) और टॉम हार्टले को (21 रन) पर आउट कर 5 विकेट हॉल पूरा किया। फिर बुमराह ने जेम्स एंडरसन को 6 रन पर आउट कर इंग्लैंड की पहली पारी 253 रनों पर खत्म की।

close whatsapp