IND vs ENG Match Prediction, 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच कौन जीतेगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 6 फरवरी को खेला जाएगा।
अद्यतन - फरवरी 5, 2025 4:49 अपराह्न

IND vs ENG Match Prediction, 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 6 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच इससे पहले टी20 सीरीज खेली गई थी, जिसमें टीम इंडिया ने 4-1 से जीत दर्ज की थी।
भारत ने पिछली वनडे सीरीज श्रीलंका के खिलाफ अगस्त में खेली थी, जिसमें टीम को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, इंग्लैंड ने पिछली वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली थी, जिसमें टीम को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था।
Check Here- India vs England, 1st ODI Live Score
IND vs ENG, 1st ODI Match Details (भारत बनाम इंग्लैंड मैच डिटेल्स):
| मैच | जानकारी |
| मैच | भारत बनाम इंग्लैंड, पहला वनडे |
| वेन्यू | VCA स्टेडियम, नागपुर |
| दिन और समय | 6 फरवरी, दोपहर 1ः30 बजे (भारतीय समयानुसार) |
| लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स | Star Sports Network, Disney+ Hotstar (app & website) |
IND vs ENG, Head-to-Head Records in ODIs (हेड टू हेड रिकॉर्ड):
| मैच | 107 |
| भारत ने जीते | 58 |
| इंग्लैंड महिला ने जीते | 44 |
| नो रिजल्ट | 03 |
| टाई | 02 |
Pitch Report (पिच रिपोर्ट):
विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन की पिच स्पिन-फ्रैंडली मानी जाती है। हालांकि व्हाइट-बॉल क्रिकेट में यहां हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखे जा सकते हैं। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 288 रन है।
Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):
भारत (India):
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी
इंग्लैंड (England):
बेन डकेट, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), लियम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरर्टन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड
Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)- शुभमन गिल
शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। उन्होंने अब तक 47 वनडे में भारत के लिए 58.2 के औसत, 101.75 की स्ट्राइक रेट से 2328 रन बनाए हैं।
Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)- अर्शदीप सिंह
अर्शदीप सिंह पहले वनडे मुकाबले में भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। उन्होंने 8 मैचों में 5.06 की इकॉनमी से 12 विकेट लिए हैं। हाल ही में अर्शदीप ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था।
IND vs ENG, 1st ODI Today’s Match Prediction: भारतीय टीम पहले वनडे मैच में जीत दर्ज करेगी
सिनैरियो 1
भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 50-60
पहली पारी का स्कोर (IND)- 320-330
भारत ने जीत दर्ज की
सिनैरियो 2
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 40-50
पहली पारी का स्कोर (ENG)- 250-260
भारत ने जीत दर्ज की
Disclaimer: यह भविष्यवाणी लेखक की समझ, विश्लेषण (Analysis) और अंतर्ज्ञा (Instinct) पर आधारित है। अपनी भविष्यवाणी करते समय, उल्लिखित बिंदुओं पर विचार करें और अपना निर्णय स्वयं लें।
Check Here- India vs England, 1st ODI Dream11 Prediction