IND vs ENG Match Prediction, 5th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टी20 मैच कौन जीतेगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज इस वक्त 3-1 पर है।
अद्यतन - फरवरी 1, 2025 2:32 अपराह्न

IND vs ENG Match Prediction, 5th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 2 फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले मैच में 15 रन से रोमांचक जीत दर्ज कर मेजबान टीम इंडिया सीरीज अपने नाम कर चुकी है।
चौथे टी20 में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 181 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लिश टीम ने शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन 19.4 ओवरों में 166 रनों पर ऑलआउट हो गई।
Check Here- India vs England, 5th T20I Live Score
IND vs ENG, 5th T20I Match Details (भारत बनाम इंग्लैंड मैच डिटेल्स):
| मैच | जानकारी |
| मैच | भारत बनाम इंग्लैंड, पांचवां टी20 |
| वेन्यू | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई |
| दिन और समय | 2 फरवरी, रात 7 बजे (भारतीय समयानुसार) |
| लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स | Star Sports Network, Disney+ Hotstar (app & website) |
IND vs ENG, Head-to-Head Records in T20Is (हेड टू हेड रिकॉर्ड):
| मैच | 28 |
| भारत ने जीते | 16 |
| इंग्लैंड महिला ने जीते | 12 |
| नो रिजल्ट | 01 |
| टाई | 00 |
Pitch Report (पिच रिपोर्ट):
वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर शुरुआत में नई गेंद से गेंदबाजों को काफी ज्यादा स्विंग मिलता है। वहीं, फिर खेल आगे बढ़ने के साथ यह बैटिंग के लिए अच्छी हो जाती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 191 रन है। यहां अब तक 8 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने तीन और रन चेज करने वाली टीम ने पांच मैच जीते हैं।
Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):
भारत (IND)
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड (ENG)
फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटनम, ब्रायडन कार्से, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, साकिब महमूद।
Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)- हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या पांचवें टी20 मैच में भारत के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। पिछले मैच में उन्होंने 30 गेंदो में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 53 रन की शानदार पारी खेली थी।
Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)- वरुण चक्रवर्ती
वरुण चक्रवर्ती ने पिछले मैच में 4 ओवर में 28 रन देकर दो विकेट लिए थे। वह पांचवें टी20 मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं।
IND vs ENG, 5th T20I Today’s Match Prediction: भारतीय टीम पांचवें टी20 मैच में जीत दर्ज करेगी
सिनैरियो 1
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 50-60
पहली पारी का स्कोर- 160-170
भारत ने जीत दर्ज की
सिनैरियो 2
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 55-65
पहली पारी का स्कोर- 180-190
भारत ने जीत दर्ज की
Check Here- India vs England, 5th T20I Dream11 Prediction