क्या इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगे शुभमन गिल? - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगे शुभमन गिल?

इस दौरे पर टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे रोहित शर्मा।

Rohit Sharma and Shubman Gill hit the nets (Photo Source: Instagram)
Rohit Sharma and Shubman Gill hit the nets (Photo Source: Instagram)

सभी प्रारूपों में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने सोमवार को इंग्लैंड में 1 जुलाई से शुरू होने वाले पुनर्निर्धारित पांचवें टेस्ट मैच से पहले लीसेस्टरशायर में अपना अभ्यास शुरू किया। टीम इंडिया ने अपना कैंप लंदन से लीसेस्टरशायर स्थानांतरित कर लिया है, जहां उन्हें 24 से 27 जून तक काउंटी टीम के खिलाफ एक वार्मअप मैच खेलना है। रोहित ने इस सीरीज में पहले चार टेस्ट मैचों में शतक सहित 368 रन बनाए हैं।

इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रोहित शर्मा और शुभमन गिल नेट्स में एकसाथ प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा नेट पर जमकर पसीना बहा रहे हैं और चारों तरफ शॉट खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में रोहित शर्मा शुभमन गिल के साथ नेट सेशन में बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। बीसीसीआई (BCCI) ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है ‘टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल नेट सेशन से पहले बल्लेबाजी करते हुए।’

यहां देखिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल का वो वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

भारत और इंग्लैंड ने अपनी अधूरी पांच मैचों की सीरीज को पूरा करने का प्रयास किया, जिसमें भारत 2-1 से आगे है। जहां रोहित दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए आराम करने के बाद वापसी करने वाले हैं, वहीं टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा को भी काउंटी चैंपियनशिप में ससेक्स के लिए उनके शानदार प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया में फिर से मौका मिला है।

रोहित की कप्तानी में भारत इंग्लैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण टेस्ट मैच में पूरी ताकत से खेलेगा, जो पिछले सितंबर में ओल्ड ट्रैफर्ड में निर्धारित खेला जाना था, लेकिन भारतीय कैंप में कोविड -19 के मामले में सामने आने के बाद इसको स्थगित कर दिया गया था। विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में आराम करने के बाद एक्शन में नजर आएंगे।

close whatsapp