IND vs ENG 4th Test: शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने कुलदीप यादव की बल्लेबाजी का उड़ाया भद्दा मजाक, सोशल मीडिया पर हो रही है थू-थू
मैच में कुलदीप ने 131 गेंदों में 28 रन बनाए हैं
अद्यतन - फरवरी 25, 2024 12:38 अपराह्न

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच 23 फरवरी से रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि मैच में आज खेल तीसरा दिन जारी है।
तो वहीं मैच में आज के दिन स्पिनर कुलदीप यादव की बल्लेबाजी का कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ड्रेसिंग रूप में मजाक उड़ाते हुए नजर आए हैं। रोहित और गिल ड्रेसिंग रूप में कुलदीप की नकल करते हुए नजर आए हैं। साथ ही इस घटना की वीडियो कुछ ही समय में देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
हालांकि, मैच में कुलदीप ने गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में भी कमाल का हुनर दिखाते हुए नजर आए, जिसकी तारीफ कमेंटेटर भी कर रहे थे। गेंद को डिफेंस करना और छोड़ना दोनों ही कुलदीप ने शानदार तरीके से किया। मैच में उन्होंने 131 गेंदो में 28 रनों की पारी खेली, लेकिन जितनी देर पर क्रीज पर थे, वे काफी ज्यादा शानदार नजर आ रहे थे।
देखें इस घटना की वायरल वीडियो
— Bangladesh vs Sri Lanka (@Hanji_CricDekho) February 24, 2024
दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो इंग्लैंड के 353 रनों के जबाव में भारत की पहली पारी 307 रनों पर सिमट गई और वह पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड से 46 रनों से पिछड़ गई। भारतीय टीम के लिए पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने 73 और ध्रुव जुरेल ने 90 रनों की शानदार पारी खेली, जिसकी बदौतल मेजबान इस टारगेट तक पहुंचने में सफल रहे।
साथ ही आपको इस सीरीज के बारे में बताएं तो सीरीज के अभी तक तीन मैच खेले जा चुके हैं। तो वहीं भारत ने सीरीज के दो मैचों को जीतकर 2-1 से बढ़त बनाई हुई है। रांची टेस्ट मैच जीतकर भारतीय टीम की निगाहें टेस्ट सीरीज को अपने पर होंगी। हालांकि, देखने लायक बात होगी कि कौनसी टीम इस मैच में जीत हासिल करती है?