IND vs NED: फैंस को मिला दीवाली तोहफा... अय्यर-राहुल का शतक, गेंदबाजों का कमाल, भारत की लगातार 9वीं जीत - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs NED: फैंस को मिला दीवाली तोहफा… अय्यर-राहुल का शतक, गेंदबाजों का कमाल, भारत की लगातार 9वीं जीत

वर्ल्ड कप 2023 में नीदरलैंड्स के खिलाफ टीम इंडिया ने 160 रनों से जीत दर्ज की।

Team India (Photo Source: X/Twitter)
Team India (Photo Source: X/Twitter)

IND vs NED: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 ग्रुप स्टेज राउंड का आखिरी मुकाबला भारत और नीदरलैंड्स के बीच 12 नवंबर को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम बैंगलोर में खेला गया। चिन्नास्वामी के मैदान में भारतीय बल्लेबाज कोहराम मचाते हुए नजर आए।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 410 रन बोर्ड पर लगाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड्स 47.5 ओवरों में 250 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत ने 160 रनों से नीदरलैंड्स को मात देकर टूर्नामेंट की लगातार नौवीं जीत दर्ज की।

श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने जड़ा शतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने शानदार शुरूआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी हुई। शुभमन गिल ने 32 गेंदों में 51 रन और रोहित शर्मा ने 54 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 61 रन की पारी खेली।

विराट कोहली ने अपना शानदार खेल दिखाते हुए 56 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली। जिसके बाद फिर श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के बीच चौथे विकेट के लिए 208 रनों की साझेदारी हुई। केएल राहुल ने 64 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्कों की मदद से 102 रनों की पारी खेली। श्रेयस अय्यर ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 94 गेंदों में 10 चौके और 5 छक्कों की मदद से 128 रनों की नाबाद पारी खेली।

यह भी पढ़े- IND vs NED: Shreyas Iyer ने तूफानी बल्लेबाजी से लगाई नीदरलैंड्स की क्लास, जड़ा वर्ल्ड कप का पहला शतक

250 रनों में ऑलआउट हुई नीदरलैंड्स की टीम

IND vs NED, मोहम्मद सिराज ने वेस्ले बर्रेसी का शिकार कर नीदरलैंड्स को पहला झटका दिया था। जिसके बाद कॉलिन एकरमैन और मैक्स ओ डाउड अच्छी पारी खेल कर विकेट गंवा बैठे। कॉलिन एकरमैन (35 रन) पर कुलदीप यादव और मैक्स ओ डाउड (30 रन) पर रवींद्र जडेजा के शिकार बन गए। जसप्रीत बुमराह ने बास डी लीडे को (12 रन) पर पवेलियन भेज नीदरलैंड्स को पांचवां झटका दिया था।

नीदरलैंड्स ने 144 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए। साइब्रांड एंगेलब्रेचेट ने टीम के लिए (45 रन) और तेजा निदामानुरू ने सर्वाधिक ( 54रन) की पारी टीम के लिए खेली। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा के नाम 2-2 विकेट शामिल रहे। वहीं विराट कोहली और रोहित शर्मा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

IND vs NED: यहां देखें भारत की जीत के बाद फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/nandi_avinav_/status/1723734413815808370

close whatsapp