IND vs NZ 2026, 4th T20I: न्यूजीलैंड ने भारत को 50 रनों से हराया, शिवम दुबे के अर्धशतक पर फिरा पानी
मिशेल सेंटनर ने 3 विकेट लिए।
अद्यतन - Jan 28, 2026 10:48 pm

बुधवार को विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए चौथे टी20आई में ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड ने भारत को 50 रनों से हरा दिया। सीरीज पहले ही हार चुकी ब्लैक कैप्स टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए वापसी की।
चेज में, भारत ने पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा का विकेट गंवा दिया। इसके बाद न्यूजीलैंड ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया और शिवम दुबे की शानदार पारी के बावजूद मेजबान टीम को 165 रन पर ऑल आउट कर दिया। उन्होंने तीन चौकों और सात छक्कों की मदद से 23 गेंदों में 65 रन बनाए।
न्यूजलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस पांच मैचों की टी20आई सीरीज में अपनी पहली जीत हासिल की। सीरीज भले ही खत्म हो गई हो, लेकिन यह जीत कीवी खिलाड़ियों के आत्मविश्वास के लिए बहुत फायदेमंद होगी, क्योंकि वे टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपना बेस्ट देना चाहते हैं। पहले तीन मैचों में मेजबान टीम अजेय लग रही थी, लेकिन उन्हें यहां करारी हार मिली है और यह टीम को कुछ सोचने पर मजबूर करेगा, क्योंकि वे भी घरेलू परिस्थितियों में मेगा इवेंट से पहले कुछ चीजों में बदलाव करना चाहेंगे।
पहली पारी के बारे में आपको विस्तार से बताएं
मैच की पहली पारी के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो भारत ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए। इससे न्यूजीलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज डेवोन काॅन्वे (44 रन, 23 गेंद) और टिम साइफर्ट (62 रन, 36 गेंद) ने पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी कर, टीम को एक मजबूत शुरुआत दी। हालांकि, न्यूजीलैंड मिडिल ओवर्स को भुनाने में असफल रही।
12वें और 13वें ओवर में भारत ने लगातार विकेट लेकर हल्की वापसी की। पिछले मैच के हीरो रचिन रवींद्र (2) को बुमराह ने काॅट एंड बोल्ड आउट किया। तो ग्लेन फिलिप्स ने 24 और मार्क चैपमैन ने 9 रन का योगदान दिया। अंत में अनुभवी डेरिल मिचेल ने 18 गेंदों में 2 चौके व 3 छक्कों की मदद से 39* रनों की शानदार पारी खेली, और टीम का स्कोर 200 के पार लगाया।
दूसरी ओर, भारतीय टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह व रवि विश्नोई को 1-1 विकेट मिला।