IND vs NZ, 3rd Test: पहली पारी में 235 पर सिमटी न्यूजीलैंड की टीम, जडेजा ने 5 और सुंदर ने झटके 4 विकेट

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने तीसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था।

Advertisement

IND vs NZ (Photo Source: BCCI)

IND vs NZ, 3rd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 1 नवंबर से वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रनों पर ऑलआउट हो गई है। डेरिल मिचेल ने 82 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। वहीं, भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट चटकाए। आइए आपको न्यूजीलैंड की पहली पारी का सारा हाल बताते हैं-

Advertisement
Advertisement

IND vs NZ: टॉप ऑर्डर का प्रदर्शन रहा शर्मनाक

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को खराब शुरुआत मिली। टीम ने लंच ब्रेक से पहले 72 के स्कोर पर तीन बड़े विकेट गंवा दिए थे। पारी के तीसरे ही ओवर में आकाश दीप ने डेवोन कॉनवे (4) को LBW आउट किया था। फिर वाशिंगटन सुदंर ने स्ट्राइक करते हुए टॉम लैथम (28) और रचिन रवींद्र (5) को बोल्ड किया था।

विल यंग और डेरिल मिचेल ने खेली अर्धशतकीय पारी

विल यंग और डेरिल मिचेल के बीच चौथे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी हुई। विल यंग ने 138 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 71 रनों की पारी खेली। वहीं डेरिल मिचेल ने 129 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 82 रनों की सर्वाधिक पारी खेली।

टॉम बंल्डल और मैट हेनरी रवींद्र जडेजा के हाथों डक पर पवेलियन लौटे। ग्लेन फिलिप्स ने 28 गेंदों में 17 रन बनाए, इसके अलावा निचले क्रम का कोई भी बल्लेबाज डबल डिजिट स्कोर तक नहीं पहुंच पाया।

पहली पारी में भारत के गेंदबाजों का प्रदर्शन

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में रवींद्र जडेजा ने 22 ओवरों में 65 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए। जडेजा ने विल यंग (71), टॉम ब्लंडल (0), ग्लेन फिलिप्स (17), ईश सोढ़ी (7) और मैट हेनरी (0) का विकेट चटकाया। वाशिंगटन सुंदर ने 18.4 ओवरों में 81 रन देकर 4 विकेट झटके। सुंदर ने टॉम लैथम (28), रचिन रवींद्र (5), डेरिल मिचेल (82) और एजाज पटेल (7) का विकेट लिया। आकाश दीप ने 5 ओवर में 22 रन देकर एक विकेट लिया। वहीं, मोहम्मद सिराज ने 6 ओवर में 16 रन और अश्विन ने 14 ओवर में 47 रन दिए।

 

Advertisement