IND vs NZ: बीच वर्ल्ड कप भारत को लग सकता है बड़ा झटका..! धर्मशाला में फील्डिंग करते वक्त चोटिल हुए Rohit Sharma
वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।
अद्यतन - अक्टूबर 22, 2023 3:36 अपराह्न

Rohit Sharma: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रही है। टीम ने अब तक चारों ही मुकाबलों में जीत दर्ज की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में खेले जा रहे मुकाबले में जीत दर्ज कर टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर जगह बनाना चाहेगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है, जो सही साबित होते हुए नजर आ रहा है।
न्यूजीलैंड ने मात्र 19 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए। मैदान में तो टीम इंडिया जलवा बिखेर रही है, लेकिन इस वक्त रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर ऐसी खबर सामने आ रही है जो फैंस और टीम को चिंता में डालने का काम कर सकती है।
फील्डिंग करते वक्त चोटिल हुए Rohit Sharma
न्यूजीलैंड की पारी का 10वां ओवर मोहम्मद सिराज डाल रहे थे, इस ओवर में सिराज ने 8 रन दिए जिसमें चार वाइड गेंदे शामिल थी। ओवर की आखिरी गेंद को डेरिल मिचेल ने मिड ऑफ की ओर मारा था, फील्ड पर तैनात कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने गेंद को रोकने के चक्कर में डाइव लगाई और अपने आप को चोटिल कर बैठे।
रोहित शर्मा को जिसके बाद मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा और उनकी जगह शार्दुल ठाकुर मैदान में आए। रोहित शर्मा को लेकर कोई अपडेट सामने आना अभी बाकी है। खेल कुछ देर स्टैंड-इन कप्तान केएल राहुल के नेतृत्व में जारी था। लेकिन फिर कुछ समय बाद रोहित शर्मा मैदान में वापस आ गए।
हार्दिक पांड्या भी है चोटिल
भारतीय उपकप्तान हार्दिक पांड्या बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मुकाबले में गेंदबाजी के दौरान गेंद को रोकते हुए चोटिल हो गए थे। हार्दिक पांड्या NCA में मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे। मैच के बाद रोहित शर्मा ने बताया था कि, हार्दिक की चोट ज्यादा गहरी नहीं है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि हार्दिक पांड्या जल्द ही मैदान में वापसी करें।
वहीं बात मैच की करें तो मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप 2023 में आज न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेल रहे हैं। स्पेल के पहले ही ओवर में शमी ने विल यंग का शिकार किया था। शमी आज शानदार खेल दिखाकर प्लेइंग 11 में स्थाई जगह बनाना चाहेंगे।