IND v NZ: रायपुर में भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर, 108 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड की टीम - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND v NZ: रायपुर में भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर, 108 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड की टीम

दूसरे वनडे में मेजबान भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

Team India (Pic Source-Twitter)
Team India (Pic Source-Twitter)

इस समय रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। बता दें, भारत ने पहले वनडे मैच को 12 रन से अपने नाम किया था। तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में भारत 1-0 से आगे है।

दूसरे वनडे की बात की जाए तो मेजबान भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला काफी सही साबित हुआ। भारतीय गेंदबाजों ने काफी शानदार गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 34.3 ओवर में 108 रन पर ऑलआउट कर दिया। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने 6 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI में कोई भी बदलाव नहीं हुए हैं। न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज फिन एलेन बिना खाता खोलें मोहम्मद शमी का शिकार हुए। इसके बाद हेनरी निकोल्स को मोहम्मद सिराज ने 2 रन पर आउट किया। डेवोन कॉनवे भी 7 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बने।

भारत को जीतने के लिए 109 रन की जरूरत

न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने 52 गेंदों में पांच चौकों की मदद से सर्वाधिक 36 रन बनाए। भारतीय टीम के गेंदबाजों के सामने किसी भी न्यूजीलैंड खिलाड़ी की नहीं चली। मोहम्मद शमी के अलावा हार्दिक पांड्या और वाशिंगटन सुंदर ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

सिर्फ तेज गेंदबाजों ने ही नहीं बल्कि स्पिनरों ने भी अपना काम बखूबी से निभाया। न्यूजीलैंड की ओर से मिचेल सैंटनर ने 39 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 27 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों ने रायपुर में खेले जा रहे इस मुकाबले में ऐसी गेंदबाजी की कि न्यूजीलैंड का कोई भी बल्लेबाज 40 रन का आंकड़ा भी छू नहीं सका।

दूसरे वनडे के लिए यह रही दोनों टीमों की प्लेइंग XI:

भारत:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

न्यूजीलैंड:

फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, हेनरी शिपले, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर

भारतीय गेंदबाजों की ट्विटर में तमाम लोगों ने की जमकर तारीफ:

https://twitter.com/harshit_jain001/status/1616752855209373697?s=20&t=YHgZBmClAzCLP_evJ9t8Kw

https://twitter.com/Mr_Oggy_07/status/1616752286881177600?s=20&t=YHgZBmClAzCLP_evJ9t8Kw

close whatsapp