IND vs NZ 2026: न्यूजीलैंड में रात 8 बजे से शुरू होगा टी20 मुकाबला, जानें भारत में किस समय देख सकेंगे लाइव
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से हो रही है।
अद्यतन - अक्टूबर 21, 2026 11:07 पूर्वाह्न

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। तो वहीं, 22 अक्टूबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। इसके बाद पांच मैचों की वनडे और दो मैचों की टेस्ट सीरीज दोनों टीमों के बीच खेली जाएगी।
पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 22 अक्टूबर, गुरूवार को क्राइस्टचर्च के हेग्ली ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इस बीच, क्रिकेट फैंस यह जानने को उत्सुक नजर आए कि आखिर भारत में न्यूजीलैंड में होने वाले टी20 मैचों को किस समय देख पाएंगे। तो वहीं, इस खबर के माध्यम से आपको इस बारे में जानकारी देते हैं:
इतने बजे से लाइव देख पाएंगे मैच
बता दें न्यूजीलैंड बनाम भारत के सभी टी20 मैच न्यूजीलैंड के समय के अनुसार रात 8:00 बजे शुरू होंगे, लेकिन भारत में ये मैच दोपहर 12:30 बजे से देखे जा सकेंगे। सीरीज का पहला और दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा, जबकि तीसरा मैच वेलिंग्टन में खेला जाएगा। चौथा मुकाबला ऑकलैंड में और पांचवां हैमिल्टन में खेला जाएगा। इन सभी मैचों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव ऐप पर लाइव देखा जा सकता है। टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया को पांच वनडे मैच भी खेलने हैं, जो भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होंगे।
भारत के न्यूजीलैंड दौरे का फुल शेड्यूल
पहला टी20 – 22 अक्टूबर, गुरूवार – क्राइस्टचर्च, हेग्ली ओवल
दूसरा टी20 – 24 अक्टूबर, शनिवार – क्राइस्टचर्च, हेग्ली ओवल
तीसरा टी20 – 27 अक्टूबर, मंगलवार – वेलिंग्टन, स्काई स्टेडियम
चौथा टी20 – 30 अक्टूबर, शुक्रवार – ऑकलैंड, एडेन पार्क
पांचवां टी20 – 1 नवंबर, रविवार – हैमिल्टन, सेडन पार्क
पहला वनडे – 4 नवंबर, बुधवार – ऑकलैंड, एडेन पार्क
दूसरा वनडे – 7 नवंबर, शनिवार – वेलिंग्टन, स्काई स्टेडियम
तीसरा वनडे – 10 नवंबर, मंगलवार – हैमिल्टन, सेडन पार्क
चौथा वनडे – 13 नवंबर, शुक्रवार – माउंट मौगनुई, बे ओवल
पांचवां वनडे – 15 नवंबर, रविवार – वेलिंग्टन, बासिन रिजर्व
पहला टेस्ट – 19-23 नवंबर 2026 – वेलिंग्टन, बासिन रिजर्व
दूसरा टेस्ट – 27 नंवबर-1 दिसंबर 2026 क्राइस्टचर्च, हेग्ली ओवल
ये भी पढ़ें – 21 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से