IND vs NZ: युजवेंद्र चहल की हिम्मत तो देखिए, टॉस के वक्त पीछे से कप्तान रोहित का उड़ा रहे थे मजाक - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs NZ: युजवेंद्र चहल की हिम्मत तो देखिए, टॉस के वक्त पीछे से कप्तान रोहित का उड़ा रहे थे मजाक

रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से मात दी।

Ind vs NZ (Pic Source-Twitter)
Ind vs NZ (Pic Source-Twitter)

रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से मात दी। मेज़बान के गेंदबाजों ने काफी शानदार गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 108 रन पर ऑलआउट कर दिया। जवाब में भारत ने इस लक्ष्य को 2 विकेट खोकर बना लिया।

हालांकि मुकाबले से पहले टॉस के समय एक बहुत ही मजाकिया घटना घटी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद अपना फैसला सुनाने में थोड़ा समय लगाया। वो बिल्कुल कंफ्यूज हो गए थे कि उन्हें टॉस जीतकर बल्लेबाजी करनी है या गेंदबाजी। रोहित शर्मा की हरकत के बाद तमाम नेटीजंस ने उन्हें जमकर ट्रोल किया।

टॉस जीतने के बाद रोहित शर्मा ने थोड़ा समय लगाया और कहा कि वो गेंदबाजी करना पसंद करेंगे। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम भी रोहित की इस हरकत को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस पूरी घटना की वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की जिसके बाद तमाम फैंस ने इस पर जमकर ठहाके लगाए।

यही नहीं भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल जो बाकी खिलाड़ियों के साथ वहां अभ्यास कर रहे थे उन्होंने भी इस पल का लुफ्त उठाया।

ये रही वीडियो:

भारतीय कप्तान ने टॉस के समय हंसते हुए कहा कि, ‘मैं भूल गया मुझे क्या करना था। टॉस के फैसले पर मैंने टीम के खिलाड़ियों से काफी बातचीत की, हम बस यही चाहते थे की मुश्किल परिस्थितियों में अपने आपको चुनौती दें लेकिन हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। हमें पता है कि बाद में इस विकेट में बल्लेबाजी करना ज्यादा आसान होगा। इसी चुनौती में हमको खेलना है।’

मुकाबला खत्म होने के बाद रोहित शर्मा ने अपने टीम के प्रदर्शन को लेकर कहां कि, ‘ पिछले पांच मुकाबलों में गेंदबाजों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की है। हम लोगों ने उनसे जो भी कहा उन्होंने वैसा ही प्रदर्शन किया। भारत में तेज गेंदबाजों को उतनी मदद नहीं मिलती लेकिन सभी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है।’

3 मुकाबलों की वनडे सीरीज में भारत ने शुरुआती दो मुकाबलों को जीतकर 2-0 की अजय बढ़त बना ली है। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मुकाबला 24 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।

close whatsapp