एशिया कप 2022: भारत बनाम पाकिस्तान के बीच में खेले जाने वाले सुपर-4 मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप 2022: भारत बनाम पाकिस्तान के बीच में खेले जाने वाले सुपर-4 मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर

भारत ने एशिया कप 2022 के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी है।

Hardik Pandya (Photo Source: Twitter)
Hardik Pandya (Photo Source: Twitter)

एशिया कप 2022 में सुपर-4 का दूसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच में खेला जाएगा। इससे पहले किसी एक साल में भारत और पाकिस्तान के बीच में 2 टी-20 मुकाबले खेले गए थे, तो उस समय महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के कप्तान थे। लेकिन अब 28 अगस्त को ग्रुप मुकाबले में एक-दूसरे का सामना करने के बाद फिर से इन दोनों चिर-प्रतिद्वंदियों के बीच में भिड़ंत देखने को मिल रही है। इसके अलावा यह भी उम्मीद लगाई जा रही है कि 11 सितंबर को खेला जाने वाले एशिया कप का फाइनल मुकाबला भी इन दोनों के बीच में हो सकता है।

वहीं ग्रुप मुकाबले को लेकर बात की जाए तो भारतीय टीम ने उस मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी थी, जिसमें हार्दिक पांड्या के ऑलराउंड प्रदर्शन ने सबसे अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन पाकिस्तान ने जिस तरह से हांगकांग को 155 रनों की बड़ी मात दी उससे टीम का आत्मविश्वास जरूर बढ़ा होगा और वह अब भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में अधिक आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरना चाहेंगे।

लेकिन इस अहम मुकाबले से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका रवींद्र जडेजा के रूप में लगा है, जो घुटने की चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। वहीं पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाज शहनवाज दाहनी इस अहम मुकाबले में अनफिट होने की वजह से मैदान पर नहीं उतर सकेंगे। लेकिन इसके बावजूद दोनों ही टीमों के पास काफी शानदार मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं।

मैच जानकारी:

एशिया कप 2022, सुपर-4, दूसरा मैच – भारत बनाम पाकिस्तान

स्थान – दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई

समय – भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर

लाइव स्ट्रीमिंग – स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

पिच रिपोर्ट

दुबई के मैदान पर खेले जाने वाले इस मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 180 के करीब देखने को मिला है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है, ताकि लक्ष्य का आसानी से पीछा किया जा सके। इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों से अधिक तेज गेंदबाज प्रभावी दिख सकते हैं।

संभावित अंतिम एकादश:

भारत

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, युजवेंद्र चहल।

पाकिस्तान

बाबर आजम (कप्तान), आसिफ अली, फखर जमान, खुशदिल शाह, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, हारिस रऊफ, नसीम शाह, हसन अली।

संभावित Dream11 टीम:

मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम, फखर जमान, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, हारिस रऊफ, नसीम शाह, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह।

close whatsapp