IND vs SL: 2nd ODI: इन दो प्लेयर्स को बाहर कर सकते हैं हेड कोच गंभीर, ऐसी होगी भारत की प्लेइंग XI
भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच हुआ था टाई।
अद्यतन - अगस्त 4, 2024 1:32 अपराह्न

भारत और श्रीलंका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार, 4 अगस्त को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच टाई पर खत्म हुआ था, ऐसे में दूसरा मुकाबला निर्णायक होने वाला है। जो भी टीम इस मैच को जीतेगी उसके पास सीरीज जीतने का मौका होगा। ऐसे में इस मुकाबले से पहले सभी फैंस के मन में यही सवाल होगा कि, पहला मुकाबला टाई होने के बाद इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI क्या होगी।
दूसरे वनडे के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रोहित शर्मा और गौतम गंभीर एक दो प्लेयर्स को बेंच पर बैठा सकते हैं। पहले वनडे में रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल ने पारी का आगाज किया था।
IND vs SL: 2nd ODI: गौतम गंभीर और रोहित शर्मा इन दो प्लेयर्स को कर सकते हैं बाहर
हालांकि, गिल उस मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और उन्होंने 35 गेंदों पर सिर्फ 16 रनों की पारी खेली थी। ऐसे में अगले मैच से गिल को आराम दिया जा सकता है। उनकी जगह ऋषभ पंत को मौका मिल सकता है। पंत के आने से ओपनिंग में लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन होगा। पंत इन दिनों शानदार फॉर्म में भी हैं। उन्होंने इससे पहले खेली गई टी20 सीरीज में भी अच्छी लय में बल्लेबाजी की थी।
इसके अलावा ऑलराउंडर शिवम दुबे को भी बेंच पर बैठना पड़ सकता है। पिछले मैच में उन्होंने 24 गेंदों पर 25 रन जरूर बनाए थे, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए थे। ऐसे में उनकी जगह बाहर बैठे रियान पराग को अगले मैच में आजमाया जा सकता है। रियान बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी करने में भी सक्षम हैं। टी20 सीरीज में उन्होंने गेंद से भी कमाल किया था।
भारत की संभावित प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल/ऋषभ पंत, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रियान पराग/शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह