देखिये वीडियो: जब रोहित शर्मा ने विराट कोहली को गार्ड ऑफ ऑनर देने के लिए किया मैदान से बाहर - क्रिकट्रैकर हिंदी

देखिये वीडियो: जब रोहित शर्मा ने विराट कोहली को गार्ड ऑफ ऑनर देने के लिए किया मैदान से बाहर

विराट कोहली अपने इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच की पहली पारी में 45 रन ही बना पाए।

Rohit Sharma and Virat Kohli. (Photo source: Twitter)
Rohit Sharma and Virat Kohli. (Photo source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट के दो सुपरस्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच सब कुछ ठीक नहीं होने की खबरे मीडिया में काफी लंबे समय से चली आ रही हैं, लेकिन दोनों ही दिग्गजों ने बार-बार सभी अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि वे एक-दूसरे के साथ खेलना पसंद करते हैं।

मैदान के अंदर और बाहर कई ऐसे उदाहरण देखने को मिले हैं, जिससे साबित हुआ है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच कोई दरार या मतभेद नहीं है। ऐसा ही एक उदाहरण 5 मार्च को भारत और श्रीलंका के बीच जारी मोहाली टेस्ट के दौरान देखने को मिला।

रोहित शर्मा ने विराट कोहली के लिए मोहाली टेस्ट में किया खास

विराट कोहली वर्तमान में अपना ऐतिहासिक 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं और इस अवसर को बीसीसीआई (BCCI) ने यादगार बनाने के हर मुमकिन कोशिश की है। मोहाली में पहला टेस्ट मैच शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कोहली का अभिनंदन किया, जबकि सोशल मीडिया पर उनके लिए बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई।

हालांकि, भारत के नए कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे दिन विराट कोहली के लिए उनके ऐतिहासिक 100वां टेस्ट को और अधिक यादगार बनाने की योजना बनाई। दरअसल, श्रीलंका की बल्लेबाजी पारी की शुरुआत से पहले, विराट कोहली हमेशा की तरह मैदान पर कदम रखने वाले पहले खिलाड़ियों में से एक थे।

ठीक उसी समय, रोहित शर्मा ने कोहली को कुछ समय के लिए मैदान के बाहर इंतजार करने के लिए कहा ताकि भारतीय खिलाड़ी पूर्व कप्तान को विशेष गार्ड ऑफ ऑनर देने के लिए एक साथ खड़े हो सके। वायरल वीडियो में रिषभ पंत को भी विराट से कुछ समय इंतजार करने के लिए कहते हुए देखा जा सकता है। जिसके बाद कोहली ने भी विशेष इशारे से रोहित को धन्यवाद दिया, जिसको देखते हुए उनके बीच किसी भी अनबन का पता नहीं चलता हैं। कोहली ने इस मैच की पहली पारी में 45 रन बनाए।

यहां देखे वीडियो –

https://twitter.com/rohitjuglan/status/1500029853193543682?

https://twitter.com/rohitjuglan/status/1500030187525734402

close whatsapp