IND vs SL: डेब्यू टी-20 मैच में फेल हुए शुभमन गिल, तो फैंस ने कुछ इस अंदाज में दी ट्विटर पर प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs SL: डेब्यू टी-20 मैच में फेल हुए शुभमन गिल, तो फैंस ने कुछ इस अंदाज में दी ट्विटर पर प्रतिक्रिया

शुभमन गिल डेब्यू मैच में 7 रन बनाकर आउट हो गए है।

Shubman Gill (Image Credit- Twitter)
Shubman Gill (Image Credit- Twitter)

श्रीलंका के खिलाफ अपने पहले ही T20 मैच में भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल 5 गेंदों में 7 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए हैं। गिल के अपने पहले ही टी-20 मुकाबले में फेल होने के बाद ट्विटर पर फैंस जबरदस्त रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि इस समय भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है और खबर लिखे जाने तक मैच में टीम इंडिया ने 5 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 38 रन बना लिए हैं।

टी-20 मैच खेलने वाले 100वें खिलाड़ी बने गिल

श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हार्दिक पांड्या के हाथों से डेब्यू T20 कैप मिलने के बाद शुभमन गिल काफी खुश नजर आ रहे थे। बता दें कि वह टीम इंडिया की तरफ से T20 क्रिकेट खेलने वाले 100वें खिलाड़ी भी बन गए हैं। हालांकि वह अपने पहले मैच में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके, जिसकी वजह से फैंस उनसे खासा नाराज दिख रहे हैं।

दूसरी तरफ आपको इस T20 सीरीज के बारे में बताएं तो टीम इंडिया सीरीज के पहले मैच को जीतकर नए साल की शानदार शुरुआत करना चाहेगी। गौरतलब है कि इस सीरीज के लिए रोहित शर्मा उपलब्ध नहीं है क्योंकि वह इस समय अपने अंगूठे की चोट से उबर रहे हैं।

जबकि इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली और केएल राहुल को आराम दिया गया है। दोनों ही 10 जनवरी से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में वापसी करेंगे।

श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI:

इशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, शिवम मावी, उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल।

शुभमन गिल के फ्लाॅप होने के बाद फैंस ने इस अंदाज में ट्विटर पर किया रिएक्ट 

https://twitter.com/AkshatOM10/status/1610271944141860864?s=20&t=BsIvxPlKvpZaGZyRbLa33w

https://twitter.com/Virat_spare/status/1610276239448870916?s=20&t=YP1_lUydLfGw91Xai9dGvQ

https://twitter.com/Freak_Cricketer/status/1610276169055891458?s=20&t=YP1_lUydLfGw91Xai9dGvQ

close whatsapp