IND vs SL: सीरीज जीतने के बाद युजवेंद्र चहल ने सूर्यकुमार यादव के चूमे हाथ, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है तेजी से वायरल
राजकोट में खेले गए तीसरे और अंतिम टी-20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंदों में 7 चौके और 9 छक्कों की मदद से 112 रन की नाबाद मैच जिताऊं पारी खेली।
अद्यतन - जनवरी 8, 2023 12:29 अपराह्न

राजकोट में खेले गए तीसरे और अंतिम टी-20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंदों में 7 चौके और 9 छक्कों की मदद से 112 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली। उनकी इस पारी की वजह से मेजबान भारत ने श्रीलंका को 91 रन से मात दी और इस सीरीज को उन्होंने 2-1 से अपने किया। भारतीय बल्लेबाज ने किसी भी श्रीलंकाई गेंदबाज को नहीं बख़्शा और सभी पर कड़ा प्रहार किया।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए। वहीं मेजबान ने श्रीलंका को 16.4 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट कर दिया। मुकाबले के बाद युजवेंद्र चहल ने सूर्यकुमार यादव का हाथ चूमा जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यही नहीं चहल ने भारतीय बल्लेबाज का हाथ अपनी आंखों में भी रखा और यह दृश्य भी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।
https://twitter.com/KuchNahiUkhada/status/1611933320090378245?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1611933320090378245%7Ctwgr%5Efcf53934a4b342cd3622a688a0daf3e42812081f%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fsocial-tracker-cricket%2Find-vs-sl-yuzvendra-chahal-kisses-suryakumar-yadavs-hand-after-the-latters-extraordinary-ton-in-rajkot-4995%2F
सूर्यकुमार ने जड़ा अपना तीसरा टी-20 शतक
टी-20 प्रारूप में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन अभी तक काफी शानदार रहा है। वो इस समय दुनिया के नंबर वन टी-20 बल्लेबाज है। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 में शतक जड़ उन्होंने इतिहास रच दिया। यह उनके अंतरराष्ट्रीय टी-20 करियर का तीसरा शतक है।
बता दें, भारत की ओर से सबसे ज्यादा टी-20 शतक रोहित शर्मा (4) ने जड़े हैं। वहीं अब सूर्यकुमार यादव इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ चुके हैं। इससे पहले उन्होंने 2022 में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 शतक जड़ा था। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 55 गेंदों में 117 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी, वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ यादव ने 55 गेंदों में 111* रन बनाए।
सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए अभी तक 45 टी-20 मुकाबलों में 46.41 के औसत और 180.34 के स्ट्राइक रेट से 1578 रन बनाए हैं। तमाम भारतीय प्रशंसक यही उम्मीद कर रहे होंगे कि आने वाले मुकाबलों में भी वो ऐसा ही प्रदर्शन करें।
अब 10 जनवरी से इन दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज शुरु हो रही है। भले ही श्रीलंका टी-20 सीरीज को अपने नाम ना कर पाई हो लेकिन वनडे सीरीज में वो बेहतरीन प्रदर्शन करने को देखेगी।