IND vs WI 2026, 2nd ODI: भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
दोनों टीमों के बीच यह मैच गुवाहटी में खेला जाएगा
अद्यतन - सितम्बर 29, 2026 12:39 अपराह्न

भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के पहले मैच में मेजबान भारत ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। तो वहीं, अब दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे मैच 30 सितंबर, रविवार को गुवाहटी में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम जीत हासिल कर, तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाना चाहेगी। तो वहीं, वेस्टइंडीज की नजर शानदार प्रदर्शन कर, सीरीज में 1-1 की बराबरी करने पर होगी।
IND vs WI, 2nd ODI मैच डिटेल्स
| मैच | भारत बनाम वेस्टइंडीज, दूसरा वनडे, वेस्टइंडीज का भारत दौरा 2026 |
| वेन्यू | बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहटी |
| तारीख और समय | 30 सितंबर 2026, भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे |
| लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स | स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जिओहॉटस्टार (ऐप और वेबसाइट) |
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहटी: पिच रिपोर्ट
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच को आमतौर पर बल्लेबाजों का स्वर्ग माना जाता है। यहां की पिच पर गेंद अच्छी उछाल के साथ बल्ले पर आती है, जिससे बल्लेबाजों को स्ट्रोक खेलने में आसानी होती है। आउटफील्ड बेहद तेज होने के कारण थोड़े से शॉट पर भी चौके-छक्के आसानी से मिलते हैं। शुरुआती 3-4 ओवरों में नए गेंद से तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग और उछाल मिल सकती है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच धीमी हो सकती है और स्पिनरों को ग्रिप मिलने में मुश्किल हो सकती है। मैदान पर कप्तान टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला करते हैं।
IND vs WI हेड टू हेड रिकाॅर्ड (वनडे क्रिकेट)
| मैच खेले | 143 |
| भारत ने जीते | 73 |
| वेस्टइंडीज ने जीते | 64 |
| नो रिजल्ट/टाई | 04/02 |
| सबसे पहले मैच | 9 मार्च, 1983 (वेस्टइंडीज ने जीता) |
| हालिया मैच | 27 सितंबर, 2026 (भारत ने जीता) |
IND vs WI संभावित प्लेइंग XI
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, नमन धीर, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़ और प्रसिद्ध कृष्णा
वेस्टइंडीज: जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान व विकेटकीपर), रोस्टन चेज, अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती
ये भी पढ़ें – विराट कोहली ने वनडे में शाॅट के हिसाब से चुने 7 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज