IND vs WI: तीसरे वनडे में फिर बरसेंगे रन? नमन धीर ने दिए बड़े स्कोर के संकेत

IND vs WI: तीसरे वनडे में फिर बरसेंगे रन? नमन धीर ने दिए बड़े स्कोर के संकेत

सीरीज के आखिरी मैच से पहले, भारतीय ऑलराउंडर नमन धीर ने कहा कि एक बार फिर कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

IND vs WI: Naman Dhir Expects High-Scoring Finale as New Chandigarh Hosts 3rd ODI (image via X)
IND vs WI: Naman Dhir Expects High-Scoring Finale as New Chandigarh Hosts 3rd ODI (image via X)

तीन मैचों की सीरीज में पहले ही 2-0 की बढ़त बना चुकी टीम इंडिया, शनिवार, 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी मैच के लिए उतरेगी। भले ही सीरीज के नतीजे के लिहाज से यह मैच अब सिर्फ औपचारिकता भर रह गया है, लेकिन दोनों टीमों के पास अभी भी बहुत कुछ हासिल करने का मौका है, क्योंकि इस नए बने स्टेडियम में पुरुषों का पहला वनडे इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा।

गुवाहाटी में हुए रनों के अंबार (जहां 93.3 ओवरों में कुल 811 रन बने थे) के बाद, फैंस और एक्सपर्ट्स एक और हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद कर रहे हैं। उस मैच में, जॉन कैंपबेल, शाई होप और अमीर जांगू के शतकों की बदौलत वेस्टइंडीज ने 405/7 का स्कोर बनाकर भारत को हार की कगार पर ला खड़ा किया था।

सीरीज के आखिरी मैच से पहले, भारतीय ऑलराउंडर नमन धीर ने कहा कि एक बार फिर कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। धीर ने बताया कि इस पिच पर 290 से 300 रन का स्कोर अच्छा माना जाएगा, क्योंकि यह मैदान स्ट्रोक-मेकर्स (अच्छे शॉट खेलने वाले बल्लेबाजों) के लिए मददगार रहा है।

शायद 290-300 का स्कोर अच्छा हो सकता है – धीर

रेवस्पोर्ट्ज की रिपोर्ट के अनुसार, सीरीज के आखिरी मैच से पहले नमन धीर ने पत्रकारों से कहा, “मैंने अभी तक विकेट नहीं देखा है, इसलिए अभी उसके बारे में कुछ नहीं कह सकता। शायद 290-300 का स्कोर अच्छा हो सकता है।”

धीर ने बताया, “एक बॉलिंग यूनिट के तौर पर हम बेहतर करना चाहते हैं। हम वेस्टइंडीज को शुरुआत में ही रोकना चाहेंगे। पिछले मैच में हमने बहुत सारे रन दिए थे। साउथ अफ्रीका में मिलने वाले उछाल को देखते हुए हमारे तेज गेंदबाज काम आएंगे। मैंने आईपीएल में तो बॉलिंग नहीं की, लेकिन शेर-ए-पंजाब लीग में बॉलिंग की थी। आईपीएल के दौरान भी मैंने अपनी बॉलिंग पर काम किया था।”

तीसरे वनडे के लिए नमन धीर की संभावित बैटिंग पोजीशन क्या हो सकती है?

धीर ने कहा, “बैटिंग के लिए कोई फिक्स्ड प्लान नहीं है। बहुत ज्यादा टेक्निकल बदलाव नहीं होंगे। मैंने आईपीएल में भी नंबर 7 पर बैटिंग की है, इसलिए मुझे लगता है कि मैं टॉप ऑर्डर और लोअर ऑर्डर में भी बैटिंग कर सकता हूं। मैं अपने होम ग्राउंड पर खेलते हुए इसे बहुत सिंपल रखूंगा। मैं इसके लिए बहुत शुक्रगुजार हूं।”

यह भी पढ़ें – ODI World Cup 2027: एक नहीं, दो बार भिड़ेंगे भारत-पाक! ग्रुप स्टेज के बाद सुपर 7 में भी आमने-सामने होंगी दोनों टीम्स

close whatsapp