IND vs WI 2026: दूसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे हैं Nitish Kumar Reddy?

IND vs WI 2026: दूसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे हैं Nitish Kumar Reddy?

मुकाबले में भारत ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Nitish Kumar Reddy (Image Credit- Twitter X)
Nitish Kumar Reddy (Image Credit- Twitter X)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी वनडे सीरीज का दूसरा मैच 30 सितंबर, बुधवार को गुवाहटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें इस मुकाबले में मेजबान टीम इंडिया ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

मैच में भारत ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। मुकाबले में ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को जगह नहीं मिली है। पहला वनडे में खेलने के बाद रेड्डी को दूसरे मैच में मौका क्यों नहीं मिला? इस सवाल का जबाव क्रिकेट फैंस जानने को उत्सुक नजर आए। तो आइए आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में जानकारी देते हैं?

किस वजह से यह मैच नहीं खेल रहे नीतीश कुमार रेड्डी?

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी के ना खेलने को लेकर कप्तान शुभमन गिल ने कोई खास वजह तो नहीं बताई, बस कहा कि मैनेजमेंट ने नीतीश की जगह तेज गेंदबाज आकिब नबी को मौका दिया है, जो आज के मैच में डेब्यू कर रहे हैं।

गिल ने टाॅस के समय कहा ‘हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हां, थोड़ी ज्यादा घास है और कभी-कभी यह थोड़ी असमान भी दिखती है। इसलिए मुझे लगता है कि शुरुआत में तेज गेंदबाज़ों को थोड़ी ज्यादा मदद मिलेगी। इसलिए मुझे लगता है कि यह हमारे तेज गेंदबाज़ों के लिए एक अच्छा चैलेंज होगा। एक बदलाव है, नीतीश की जगह आकिब नबी डेब्यू कर रहे हैं।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत (IND):

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा

वेस्टइंडीज (WI): जॉन कैंपबेल, केसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, अल्ज़ारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडेन सील्स, विटेल लॉज

ये भी पढ़ें – ‘मलिंगा को खेलना सबसे बड़ी चुनौती था’ – T20 के सबसे मुश्किल गेंदबाज पर बोले ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल

close whatsapp