IND-W vs IRE-W, 3rd ODI Match Prediction: भारत महिला और आयरलैंड महिला के बीच तीसरा वनडे मैच कौन जीतेगा?
भारतीय महिला टीम वनडे सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है।
अद्यतन - Jan 14, 2025 3:43 pm

IND-W vs IRE-W, 3rd ODI Match Prediction: भारत महिला और आयरलैंड महिला के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 15 जनवरी को सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मेजबान टीम इंडिया ने पहले दोनों मैचों में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम कर ली है।
दूसरे वनडे में भारत महिला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 370 रन बनाए थे। जेमिमा रोड्रिग्ज ने 91 गेंदों में 102 रन की शानदार पारी खेली थी। वहीं, स्मृति मंधाना (73), प्रतिका रावल (67) और हरलीन देओल (89) ने अर्धशतकीय पारियां खेली थी।
आयरलैंड महिला टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 254 रन ही बना पाई और भारत ने 116 रनों से जीत दर्ज की थी। दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए थे। वहीं आयरलैंड के लिए कूल्टर रिली ने 113 गेंदों में 80 रन बनाए थे।
IND-W vs IRE-W, 3rd ODI Match Details (भारत महिला बनाम आयरलैंड महिला मैच डिटेल्स):
| मैच | जानकारी |
| मैच | भारत महिला बनाम आयरलैंड महिला, तीसरा वनडे |
| वेन्यू | सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम, वडोदरा |
| दिन और समय | 15 जनवरी, सुबह 11ः00 बजे (भारतीय समयानुसार) |
| लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स | Sports18 Network and Jio Cinema (app & website) |
IND-W vs IRE-W, Head-to-Head Records in ODIs (हेड टू हेड रिकॉर्ड):
| मैच | 14 |
| भारत महिला ने जीते | 14 |
| आयरैलंड महिला ने जीते | 00 |
| नो रिजल्ट | 00 |
| टाई | 00 |
Pitch Report (पिच रिपोर्ट):
सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है। यहां कि पिच सपाट है और खूब रन बनते हैं। तेज गेंदबाजों को यहां शुरुआत में मदद मिलती हुई नजर आएगी। वहीं, खेल आगे बढ़ने के साथ स्पिनर्स बड़ी भूमिका निभाएंगे। इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही साबित हो सकता है।
Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):
भारत महिला (IND-W):
स्मृति मंधाना (कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसलबिन्स, सयाली सतघरे, दीप्ति शर्मा, साइमा ठाकोर, प्रिया मिश्रा, तितास साधू
आयरलैंड महिला (IRE-W):
सारा फोर्ब्स, गैबी लुईस (कप्तान), ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, लिआ पॉल, ऊना रेमंड-होए, कूल्टर रिली (विकेटकीपर), लौरा डेलानी, अर्लीन केली, जॉर्जिना डिंप्सी, फ्रेया सार्जेंट, एमी मैगुइरे
Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)- स्मृति मंधाना
स्मृति मंधाना ने दूसरे वनडे मैच में 54 गेंदों में 10 चौके और दो छक्कों की मदद से 73 रन बनाए थे। वह तीसरे वनडे में अच्छी बल्लेबाजी कर सकती है।
Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)- प्रिया मिश्रा
प्रिया मिश्रा ने दूसरे वनडे मैच में 10 ओवर में 53 रन देकर दो विकेट लिए थे। वह सीरीज के आखिरी मैच में भी शानदार गेंदबाजी कर सकती है।
IND-W vs IRE-W, 3rd ODI Today’s Match Prediction: भारतीय महिला टीम तीसरे वनडे मैच में जीत दर्ज करेगी
सिनैरियो 1
भारत महिला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 65-75
पहली पारी का स्कोर (IND-W)- 320-330
भारत महिला ने जीत दर्ज की
सिनैरियो 2
आयरलैंड महिला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 40-50
पहली पारी का स्कोर (IRE-W)- 190-200
भारत महिला ने जीत दर्ज की
Disclaimer: यह भविष्यवाणी लेखक की समझ, विश्लेषण (Analysis) और अंतर्ज्ञा (Instinct) पर आधारित है। अपनी भविष्यवाणी करते समय, उल्लिखित बिंदुओं पर विचार करें और अपना निर्णय स्वयं लें।
Check Here- India-W vs Ireland-W, 3rd ODI Live Score