IND-W vs SA-W, 2nd ODI Match Prediction: भारत महिला vs साउथ अफ्रीका महिला के बीच का मैच कौन जीतेगा?
भारतीय महिला और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 19 जून को खेला जाएगा।
अद्यतन - Jun 18, 2024 12:03 pm

IND-A vs SA-W Match Preview (मैच प्रीव्यू):
भारत महिला (India Women) और साउथ अफ्रीका (South Africa Women) महिला क्रिकेट टीम के बीच इस वक्त तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मैच 19 जून को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में दोपहर 1ः30 बजे से खेला जाएगा। सीरीज के पहले मैच में भारतीय महिला टीम ने 143 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी। मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाए थे।
स्मृति मंधाना ने 127 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 117 रन की पारी खेली थी। साउथ अफ्रीका महिला टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 37.4 ओवरों में 122 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। आशा शोभना ने सर्वाधिकक 4 विकेट चटकाए थे।
IND-A vs SA-W Match Details (मैच जानकारी):
| मैच | जानकारी |
| मैच | भारत महिला बनाम साउथ अफ्रीका महिला, दूसरा वनडे |
| वेन्यू | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु |
| दिन और समय | 19 जून, बुधवार, दोपहर 1ः30 बजे (भारतीय समयानुसार) |
| लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स | फैनकोड एप |
Head to Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):
| खेले गए कुल मैच | 29 |
| भारत महिला ने जीते | 16 |
| साउथ अफ्रीका महिला ने जीते | 12 |
| नो रिजल्ट | 1 |
| टाई | 0 |
Pitch Report (पिच रिपोर्ट):
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच गेंदबाजी व बल्लेबाजी दोनों के लिए ही अच्छी मानी जाती है। यहां तेज गेंदबाज और स्पिनर दोनों को ही बराबरी का सहयोग मिलेगा। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 251 रन है। जो भी टीम टॉस जीतेगी वो पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी।
Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):
भारत महिला (India Women):
शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा याादव, आशा शोभना, रेणुका सिंह
सााउथ अफ्रीका महिला (South Africa Women):
लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तजमीन ब्रिट्स, एनीकी बोश, सुने लुस, मारिजन्ने कप्प, एनिरी डेरेक्सन, नोंडुमिसो शांगसे, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), मासबाटा क्लास, नॉनकुलुलेको म्लाबा, ऐयाबोंगा खाका
Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)-
स्मृति मंधाना ने पिछले मैच में 127 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 117 रनों की पारी खेली थी। वह दूसरे वनडे में भी शानदार बल्लेबाजी कर सकती है।
Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)-
दीप्ति शर्मा ने पहले वनडे मैच में 6 ओवरों में 10 रन देकर दो विकेट चटकाए थे। वह दूसरे वनडे में भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर सकती है।
IND-A vs SA-W Today’s Match Prediction: भारतीय महिला टीम जीतेगी आज का मैच
सिनैरियो 1
भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
पहली पारी का स्कोर- 250-260
भारत ने जीत दर्ज की
सिनैरियो 2
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
पहली पारी का स्कोर- 190-200
भारत ने जीत दर्ज की
यहां देखिए- IND-W vs SA-W Dream11 Prediction 2nd ODI