आयरलैंड के लिए बारिश बनी Villian, भारत ने पहले टी-20 को किया अपने नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

आयरलैंड के लिए बारिश बनी Villian, भारत ने पहले टी-20 को किया अपने नाम

भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत मेजबान आयरलैंड को दो रनों से मात दी और तीन मुकाबले की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

IRE VS IND (Pic Source-Twitter)
IRE VS IND (Pic Source-Twitter)

डबलिन के द विलेज में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत मेजबान आयरलैंड को दो रनों से मात दी और तीन मुकाबले की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। इस मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

पहले टी-20 मैच में भारतीय टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला काफी सही साबित हुआ और टीम ने आयरलैंड को 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 139 पर रोक दिया।

आयरलैंड टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही और उनके दो महत्वपूर्ण विकेट मैच के पहले ही ओवर में गिर गए। टीम की ओर से बैरी मैकार्थी ने 33 गेंदों में चार चौके और चार छक्कों की मदद से 51 रनों की नाबाद बहुमूल्य पारी खेली। उनके अलावा मार्क अडेयर ने 16 गेंद में दो चौक की मदद से 16 रनों का योगदान दिया। कर्टिस कैम्फर ने 33 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 39 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

भारत की ओर से कप्तान जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट झटके जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने चार ओवर में 32 रन देकर दो विकेट हासिल किए। रवि बिश्नोई ने भी इस मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 23 रन देखकर दो विकेट अपने नाम किए। अर्शदीप सिंह ने 1 विकेट हासिल किया।

डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारतीय टीम ने इस मैच को 2 रनों से जीता

बता दें, दूसरी पारी में मात्र 6.5 ओवर ही फेंके गए जिसमें भारतीय टीम ने 2 विकेट खोकर 47 रन बनाए। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 23 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 24 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली जबकि ऋतुराज गायकवाड़ ने 16 गेंदों में 1 चौके और एक छक्के की मदद से 19* रन बनाए।

तिलक वर्मा इस मैच में अपना खाता भी नहीं खोल पाए। आयरलैंड की ओर से दोनों विकेट क्रेग यंग ने झटके। अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला 20 अगस्त को इसी वेन्यू पर खेला जाएगा।

 

close whatsapp