कप्तान बदलते ही बदली टीम इंडिया की सूरत, रोहित की कप्तानी में जीता इस साल का पहला वनडे मैच
युजवेंद्र चहल को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मिला प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब।
अद्यतन - फरवरी 6, 2022 8:54 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे में छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने अपने 1000वें वनडे मैच को शानदार अंदाज में जीता। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज को 176 रन पर समेटने के बाद टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी की मदद से टीम इंडिया ने आसानी से मैच अपने नाम कर ली।
भारत के लिए यह जीत काफी यादगार है, क्योंकि टीम इंडिया के लिए यह उनका 1000 वां वनडे मैच था। रोहित के पूर्णाकालिक कप्तान बनने के बाद यह भारत की पहली वनडे जीत है, साथ ही में इस साल 2022 की यह पहली जीत है, क्योंकि इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में उन्हें लगातार हार का सामना करना पड़ा था।
ऐसा रहा वेस्टइंडीज की पारी का हाल
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 43.5 ओवर में 176 पर सिमट गई। वेस्टइंडीज के लिए सर्वाधिक रन जेसन होल्डर ने बनाए, उन्होंने 71 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली। वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही थी और ओपन शाई होप (8) सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई।
फेबियन ऐलन (29), निकोलस पूरन (18), डैरेन ब्रावो (18), ब्रैंडन किंग (13), अल्जारी जोसफ (13), शामराह ब्रूक्स ने 12 रन का योगदान दिया। वहीं कप्तान कायरन पोलार्ड और अकील हुसैन अपना खाता भी नहीं खोल पाए। भारत की तरफ से युजवेंद्र चहल ने 4, वॉशिगंटन सुंदर ने 3 विकेट लिए वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 और मोहम्मद सिराज ने एक विकेट अपने नाम किया।
रोहित शर्मा जमकर चला बल्ला
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने बेहतरीन शुरुआत की। रोहित शर्मा और इशान किशन ने पहले विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की। इस बीच रोहित शर्मा अपना अर्धशतक बनाकर 60 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे। इसके बाद विराट कोहली 8 और इशान किशन 28 रन बनाकर चलते बने। ऋषभ पंत भी दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से 11 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए।
देखते ही देखते टीम का स्कोर 4 विकेट पर 116 रन हो गया। यहां से सूर्यकुमार यादव और दीपक हूडा ने समझदारी से बल्लेबाजी की, और मैच को भारत के नाम कर दिया। सूर्यकुमार यादव 34 और दीपक हूडा 26 रन बनाकर नाबाद लौटे। वेस्टइंडीज की तरफ से अल्जारी जोसेफ ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके।
भारत के पहले वनडे मैच जीतने पर फैंस ने दिए सोशल मीडिया पर ऐसे रिएक्शन:
One down, two to go. 🇮🇳 pic.twitter.com/SuwLko0zov
— Virat Kohli (@imVkohli) February 6, 2022
Weekend Treat Ft. Ro's Boys! 🥳
📸 @BCCI#INDvWI #WhistlePodu 🦁💛 pic.twitter.com/rOTqvqk234
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) February 6, 2022
Chatur, chalak and chanchal chahal🔥🔥🔥
— Black out (@vrharigames) February 6, 2022
Yuzvendra Chahal is adjudged the Man of the Match for his bowling figures of 4/49.#INDvWI @Paytm pic.twitter.com/AvsDGfiCeJ
— BCCI (@BCCI) February 6, 2022
Rohit:" I don't believe in perfect games, to be honest. We always want to keep getting better."#OneFamily #INDvWI
— Mumbai Indians (@mipaltan) February 6, 2022
Great start to the series boys 💪🇮🇳 pic.twitter.com/DuaOawXyl3
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) February 6, 2022
Congratulations @ImRo45 on your debut win as captain ! Well played brothaman. !!!Very happy for @HoodaOnFire batting maturely in his first game 👏🏽! Welcome to club 💯 @yuzi_chahal #INDvsWI
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) February 6, 2022
Rohit Sharma shines in maiden leadership assignment in ODIs. https://t.co/SDSCh5dmPf
— CricTracker (@Cricketracker) February 6, 2022
That was easy. India win in style. Excellent spell from the spinners Chahal and Sundar, great start from Rohit at the top with bat and Surya and Hooda finishing the job with ease. Happy 1000th ODI for Team India. #IndvWI pic.twitter.com/Hjnlhw3rw0
— Virender Sehwag (@virendersehwag) February 6, 2022
Great win to start the series, well done boys keep grinding 👍🏻🇮🇳 #BleedBlue
— rishi dhawan (@rishid100) February 6, 2022
https://twitter.com/45_dead_deal/status/1490333006409891840?s=20&t=l40RhP05r0M8fzvIRzSGhg
Ro-hit 🔥🇮🇳✌️😉
Ind won#INDvsWI #indawon @Rohit45_fans #rohitsharma pic.twitter.com/ZoWTbLgLoS— Ashwani Sharma(#Guru) (@i_am_guru__) February 6, 2022
Not everyone can play the pull shot easily.#INDvsWI pic.twitter.com/oyheUomBge
— Chokli Academy (@Chokli_Academy) February 6, 2022
https://twitter.com/gupta_vivek_/status/1490332738955718663?s=20&t=l40RhP05r0M8fzvIRzSGhg
https://twitter.com/viraj1413/status/1490332704612630528?s=20&t=l40RhP05r0M8fzvIRzSGhg
"I don't believe in perfect games"
Rohit Sharma, Fb 6, 2022. #IndvsWI
— Gaurav Sethi (@BoredCricket) February 6, 2022
India playing their 1000th ODI match in the history of the game, ended up winning by 6 wickets against West Indies. #INDvWI #INDvsWI #IndianCricketTeam #TeamIndia
— Bibekananda Sahu (@IamBibeka) February 6, 2022
#INDvsWI what a game on sideded but interested 😍 congratulations team India 😍😍😍😍🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
— $opya_09 (@swapnilgaming_) February 6, 2022