भारतीय टीम के DNA में ही नहीं है 'बैजबॉल' स्टाइल क्रिकेट खेलना: दिनेश कार्तिक - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारतीय टीम के DNA में ही नहीं है ‘बैजबॉल’ स्टाइल क्रिकेट खेलना: दिनेश कार्तिक

कार्तिक का यह बयान तब आया जब भारत के इस समय के कप्तान केएल राहुल ने यह बयान दिया कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए उनकी टीम आक्रमक खेल रवैए को अपनाएगी।

Dinesh Karthik. (Photo by Visionhaus/Getty Images)
Dinesh Karthik. (Photo by Visionhaus/Getty Images)

भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा है कि भारतीय टीम इस समय टेस्ट में बैजबॉल स्टाइल क्रिकेट नहीं खेल सकती क्योंकि बांग्लादेश की परिस्थितियां उन्हें इस तरीके से खेलने नहीं देगी। यही नहीं कार्तिक ने आगे कहा कि इस समय खेले जा रहे टेस्ट मुकाबले की पिच काफी धीमी है और ऐसे विकट में 4 रन प्रति ओवर बनाना काफी मुश्किल है।

कार्तिक का यह बयान तब आया जब भारत के इस समय के कप्तान केएल राहुल ने यह बयान दिया कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए उनकी टीम आक्रमक खेल रवैए को अपनाएगी।

ऐसे विकेट पर आक्रमक खेल खेलना काफी मुश्किल है: दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज में कहा कि, ‘मेरे लिए, मैंने पहले ही कहा है कि ऐसे विकेट में कभी-कभी रिजल्ट सामने नहीं आते हैं। ऐसे टेस्ट मुकाबले ड्रॉ में अंत होते हैं। जैसे-जैसे टेस्ट मुकाबला आगे बढ़ता रहेगा वैसे-वैसे खेल और धीमा होता रहेगा। अगर बल्लेबाज को इस पिच के बारे में ज्यादा नहीं पता है तो वो जरूर गलती करेंगे। अगर आपकी सोच मजबूत है तो आपको विकेट पर टिकने के लिए अच्छी तकनीक की जरूरत नहीं है।’

कार्तिक ने आगे कहा कि, ‘भारतीय टीम बैजबॉल तरीके का क्रिकेट बिल्कुल भी नहीं खेल सकती। यह हमारे DNA में ही नहीं है। केएल राहुल का यह आकर कहना है कि वो आक्रमक क्रिकेट खेलेंगे इसका मतलब यह है कि वो बस मैदान पर उतर के इस मुकाबले में रिजल्ट के लिए देखेंगे। WTC भी चल रहा है और वो 2 महत्वपूर्ण अंक अपने नाम करना चाहेंगे।

वो बस इस टेस्ट सीरीज में तेजी से खेलेंगे ताकि वो ज्यादा से ज्यादा रन बना सके। वो यह आज नहीं कर पाए क्योंकि विकेट काफी धीमा था लेकिन अब जिन खिलाड़ियों को भी बल्लेबाजी करने आना है उन्हें अलग तरीके से इस खेल को आगे बढ़ाना है।’

पहले दिन की बात की जाए तो ऋषभ पंत ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 46 रन की बेहतरीन पारी खेली। 48 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद ऋषभ पंत की इस पारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। चेतेश्वर पुजारा ने भी 90 रन की बहुमूल्य पारी खेली। भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 90 ओवर में 6 विकेट खोकर 278 रन बना लिए थे। श्रेयस अय्यर 82* रन पर नाबाद खेल रहे थे।

 

close whatsapp