पहले टी-20 मैच में दिनेश कार्तिक की जगह दीपक हुड्डा को खिलाना चाहिए था: गौतम गंभीर - क्रिकट्रैकर हिंदी

पहले टी-20 मैच में दिनेश कार्तिक की जगह दीपक हुड्डा को खिलाना चाहिए था: गौतम गंभीर

'अब जब आपने दिनेश कार्तिक को खिलाया है तो उन्ही को मौका दीजिए लेकिन मुझे लगता है कि उनका जगह हुड्डा को टीम में शामिल किया जाना चाहिए था। वो अभी कमाल के फॉर्म में है और युवा क्रिकेटर भी हैं।': गौतम गंभीर

Gautam Gambhir (Photo by Qamar Sibtain/The India Today Group via Getty Images)
Gautam Gambhir (Photo by Qamar Sibtain/The India Today Group via Getty Images)

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से मात दी। टीम के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन गेंदबाजी में भारत का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि टीम को दिनेश कार्तिक की जगह दीपक हुड्डा को प्लेइंग XI में शामिल करना जाना चाहिए था।

भारतीय टीम ने हुड्डा की जगह दिनेश कार्तिक को पहले टी-20 मुकाबले में खिलाया था। बता दें कि कार्तिक का प्रदर्शन IPL 2022 में काफी शानदार रहा था। उन्होंने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को कई मुकाबले जिताए थे। हालांकि पहले टी-20 मुकाबले में दिनेश कार्तिक ने मात्र 2 ही गेंदें खेली थी, लेकिन गंभीर का मानना है कि उनकी जगह हुड्डा को मौका मिलना चाहिए था, क्योंकि वो भारतीय टीम का भविष्य हैं।

अगर मैनेजमेंट ज्यादा बदलाव करेगी तो बेहतर प्लेइंग XI मिलना बहुत मुश्किल होगा: संजय बांगर

गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स में कहा, ‘अब जब आपने दिनेश कार्तिक को खिलाया है तो उन्ही को मौका दीजिए लेकिन मुझे लगता है कि उनकी जगह हुड्डा को टीम में शामिल किया जाना चाहिए था। वो अभी कमाल के फॉर्म में है और युवा क्रिकेटर भी हैं। लेकिन अगले मुकाबले में ज्यादा बदलाव नहीं करने चाहिए जब तक पिच सुखी ना हो।

भारत के पूर्व क्रिकेटर और बल्लेबाज कोच संजय बांगर का भी यही मानना है कि भारतीय टीम को अगले मुकाबले में कोई बदलाव नहीं करना चाहिए। उनका मानना है कि कभी-कभी गेंदबाजों का दिन नहीं होता है और भारत के पास सभी गेंदबाज काफी बेहतरीन है। बांगर चाहते हैं कि टीम मैनेजमेंट इन सभी खिलाड़ियों का साथ दें और इनकी मदद करें जिससे आने वाले मुकाबलों में यह और भी अच्छा प्रदर्शन कर सकें। अगर मैनेजमेंट ज्यादा बदलाव करेगी तो बेहतर प्लेइंग XI मिलना बहुत मुश्किल होगा।

बांगर ने कहा, ‘गेंदबाजों के लिए वो काफी खराब दिन था। मुकाबले के बाद यह बातचीत जरूर हुई होगी कि किस गेंदबाज को कब और कहां पर गेंदबाजी देनी है। मैं चाहता हूं कि यही टीम दो से तीन मुकाबले और खेलें तभी आपको पता चलेगा कि इन खिलाड़ियों में से किन लोगों को आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है।

टीम में दूसरा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई होना चाहिए: गौतम गंभीर

गौतम गंभीर का मानना है कि अगर पिच स्पिन गेंदबाजों को मदद कर रही है तो रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया जाना चाहिए। अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के साथ टीम में रवि बिश्नोई को दूसरे कलाई स्पिनर के तौर पर शामिल किया जाना चाहिए। लेकिन साथ ही गंभीर ने यह भी कहा कि अगर बाउंड्री छोटी है और पिच सपाट है तो यही टीम को अगले मुकाबलों में भी खिलाना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा, ‘एक तेज गेंदबाज को हटाकर रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया जाना चाहिए और हार्दिक पांड्या को तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में खिलाना चाहिए। आपके पास दो कलाई स्पिनर टीम में शामिल रहेंगे, लेकिन अगर ग्राउंड छोटा है तो टीम में कोई बदलाव नहीं किया जाना चाहिए। बता दें, पहले टी-20 मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था।

close whatsapp