NZ vs IND: टीम इंडिया ने टी20 में किया कमाल, साल 2026 में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम
भारतीय टीम ने यह उपलब्धि हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेले गए 5वें टी20 मैच में हासिल की
अद्यतन - नवम्बर 1, 2026 5:30 अपराह्न

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला गया। मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए।
इस पारी के दौरान भारतीय बल्लेबाजों ने 15 चौके और 11 छक्के लगाए। इसके साथ ही भारतीय टीम ने अपने नाम एक खास रिकाॅर्ड भी दर्ज कर लिया। बता दें इस मैच में 11 छक्के लगाने के बाद भारतीय टीम साल 2026 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली पहली टीम बन गई है। भारत से पहले किसी भी इंटरनेशनल टीम ने इतने छक्के एक साल में नहीं लगाए हैं।
2026 में भारत ने लगाए कुल 400 छक्के
भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2026 में कुल 40 टी20आई मैच में कुल 400 छक्के लगाए। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली टीम बन गई। इनमें 142 छक्के सिर्फ न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाए हैं, जो किसी एक कैलेंडर वर्ष में किसी एक विपक्षी टीम के खिलाफ लगाए गए सर्वाधिक छक्के हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 142 छक्के टी20 फाॅर्मेट में भारत से पहले किसी भी टीम ने नहीं लगाए हैं।
ईशान किशन ने भी रचा इतिहास
इसके अलावा मैच में भारत की ओर से 32 गेंदों में 61 रनों की पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने भी अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया। बता दें, वे अब एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। किशान 2026 में अब तक 37 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1220 रन बना चुके हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा, जिन्होंने साल 2022 में 31 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1164 रन बनाए थे।
दूसरी ओर, इस मैच में भारत से मिले 192 रनों के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में 7 विकेट रहते आसानी से हासिल कर लिया। हालांकि, भारत ने पांच मैचों की सीरीज को 3-2 से अपने नाम किया।
ये भी पढ़ें – ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन