भारतीय महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति ने कर्नाटक के रणजी क्रिकेटर अर्जुन होयसला से की सगाई, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हो रही वायरल

वेदा कृष्णमूर्ति ने अभी तक भारत के लिए 48 वनडे और 76 टी-20 मुकाबले खेले हैं।

Advertisement

veda krishnamurthy (pic source-twitter)

भारतीय महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति ने कर्नाटक के क्रिकेटर अर्जुन होयसला के साथ सगाई कर ली है। इन दोनों ने इंस्टाग्राम में कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए अपनी सगाई की घोषणा की। इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि यह दोनों खिलाड़ी किसी पहाड़ी जगह में है और अर्जुन होयसला अपने घुटने में बैठकर वेदा कृष्णमूर्ति को सगाई की अंगूठी के साथ प्रपोज कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

वेदा कृष्णमूर्ति को इस प्रपोजल के बारे में पता नहीं था इसलिए जब अर्जुन ने उन्हें प्रपोज किया तब उनका चेहरा देखने लायक था। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों लोग कितने खुश हैं। तमाम लोगों ने इन दोनों खिलाड़ियों को सोशल मीडिया पर बधाइयां दी और अब यह तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही है। इन्हीं सब क्रिकेटरों में से एक कर्नाटक के आर सामर्थ ने भी इन दोनों खिलाड़ियों को ढेर सारी बधाइयां थी।

बता दें, अर्जुन बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं जिन्होंने 2016 में कर्नाटक के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया था और वो कर्नाटक प्रीमियर लीग (KPL) सहित कई राज्य टी-20 टूर्नामेंट खेल रहे हैं। कर्नाटक प्रीमीयर लीग 2019 में अर्जुन ने शिवामोगा लायंस की ओर से खेला था और उस सत्र में उन्होंने अपनी टीम के लिए टॉप ऑर्डर में लगातार रन बनाए थे। हालांकि रणजी ट्रॉफी में उनका डेब्यू इतना अच्छा नहीं रहा लेकिन भविष्य में उनसे अच्छे प्रदर्शन की कामना कर सकते हैं।

यह रहा से इंस्टाग्राम पर सगाई का पोस्ट:

वेदा कृष्णमूर्ति जो इस समय 29 वर्ष की हैं, उन्होंने 18 साल की युवा आयु में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। उन्होंने अभी तक भारत के लिए 48 वनडे और 76 टी-20 मुकाबले खेले हैं। वो एक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के साथ-साथ शानदार लेग स्पिनर भी हैं और उनके नाम 3 विकेट भी शामिल हैं।

कृष्णमूर्ति ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 अर्धशतक जड़े हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 71 रन का है। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 2020 में ऑस्ट्रेलिया महिला के खिलाफ ICC महिला टी-20 वर्ल्ड कप में खेला था। वनडे प्रारूप में उनका औसत 25.9 का है जो एक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के हिसाब से ज्यादा बुरा नहीं है। उन्होंने भारतीय महिला टीम के लिए कई मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई है।

Advertisement