एयरपोर्ट पर इतनी भीड़ देख हैरान हुई पाकिस्तान टीम, होटल में एंट्री लेते ही हुआ ये कांड! - क्रिकट्रैकर हिंदी

एयरपोर्ट पर इतनी भीड़ देख हैरान हुई पाकिस्तान टीम, होटल में एंट्री लेते ही हुआ ये कांड!

वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाकिस्तान टीम पहुंच गई है भारत।

Pakistan Cricket Team. (Image Source: Twitter/X)
Pakistan Cricket Team. (Image Source: Twitter/X)

कुछ ही दिनों में वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हो जाएगा, जिसके लिए कई सालों बाद पाकिस्तान टीम भारत आई है। जहां पाक टीम का भारत की धरती पर कदम रखने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, ऐसे में क्रिकेट फैन्स भी इस टीम को देखते ही काफी ज्यादा उत्साहित नजर आए और भीड़ के बीच पाक टीम को बाहर निकाला गया।

आखिरी बार पाकिस्तान टीम कब आई थी भारत?

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच किसी भी तरह की कोई सीरीज नहीं होती है, दोनों ही टीमें ICC इवेंट और एशिया कप में आमने-सामने होती हैं बस। ऐसे में पाकिस्तान टीम आखिरी बार साल 2016 में भारत आई थी, उस समय भारत में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ था और उसमें शामिल होने पाक टीम आई थी।

भारत पहुंंचते ही पाकिस्तान टीम के उड़ गए होश

*वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाक टीम पहुंच गई है भारत।
*हैदराबाद में लैंड हुई थी पाक टीम, एयरपोर्ट के बाहर लगी भीड़।
*इतनी भीड़ देख हैरान हुए सभी पाक खिलाड़ी, नहीं हुआ विश्वास।
*जिसके बाद होटल में शॉल पहनाकर किया खिलाड़ियों का स्वागत।

ये है पाकिस्तान टीम के भारत पहुंचने का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

भारत रवाना होने से पहले टीम का ये वीडियो आया था सामने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

टीम इंडिया से कब होगा मैच?

वर्ल्ड कप 2023 में सभी फैन्स को इंडिया-पाकिस्तान मैच का इंतजार है, वहीं ये मैच 14 अक्टूबर के दिन खेला जाएगा। जहां इस मैच का आयोजन अहमदाबाद में होगा, पहले ये मैच 15 अक्टूबर को होने वाला था लेकिन फिर नवरात्र के चलते इसका आयोजन एक दिन पहले किया जा रहा है। वहीं वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को खेलेगी, जहां ये मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा और चेन्नई के मैदान पर खेला जाएगा। दूसरी ओर अक्षर पटेल के वर्ल्ड कप खेलने को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो पाई है, स्पिनर को एशिया कप के दौरान चोट लगी थी और अगर वो वर्ल्ड कप नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह अश्विन का टीम में आना तय माना जा रहा है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?