'भारत के झंडे का गलत इस्तेमाल नहीं किया जा सकता' भारत-साउथ अफ्रीका मैच के बाद भड़के Sunil Gavaskar - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘भारत के झंडे का गलत इस्तेमाल नहीं किया जा सकता’ भारत-साउथ अफ्रीका मैच के बाद भड़के Sunil Gavaskar

तिरंगे पर एक कंपनी के लोगो की गावस्कर ने जमकर आलोचना की है। 

Sunil Gavaskar (Image Credit- Twitter X)
Sunil Gavaskar (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम ने जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप के 37वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में 243 रनों से हरा दिया है। तो वहीं इस मैच के बाद पोस्ट मैच काॅन्फ्रेंस में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर एक मसले पर जमकर भड़कते हुए नजर आए हैं।

बता दें कि लाइव शो के दौरान एक सीन में पाया गया कि भारतीय तिरंगे झंडे पर एक कंपनी का लोगो है, जिसे देखकर सुनील गावस्कर काफी भड़क गए और लाइव शो के दौरान ही इस वाक्या की उन्होंने जमकर आलोचना की। लाइव शो के दौरान गावस्कर ने कहा- भारत के झंडे का गलत इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। इसकी अनुमित नहीं है। (You cannot deface the Indian flag. It is not allowed.)

देखें Sunil Gavaskar की यह वीडियो

दूसरी ओर, आपको भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच हुए मैच के बारे में बताएं तो टाॅस जीतकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। तो वहीं भारतीय टीम ने मैच में विराट कोहली की 101* और श्रेयस अय्यर की 77 रनों की शानदार पारी के दम पर 5 विकेट के नुकसान पर 326 बनाए।

दूसरी ओर, जब भारतीय टीम से मिले 357 रनों के टारेगट का पीछा करने साउथ अफ्रीकन टीम उतरी तो वह टीम इंडिया की शानदार गेंदबाजी के सामने 27.1 ओवर में मात्र 83 रनों पर ऑलआउट हो गई और मैच को 243 रनों के बड़े अंतर से गंवा दिया।

साउथ अफ्रीका के लिए सिर्फ मार्को यान्सेन ही 14 रनों की बड़ी पारी खेल पाए, तो वहीं टीम के 7 खिलाड़ी दोहरे अंक के स्कोर तक नहीं पहुंच पाए। तो वहीं मैच में एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, रविंद्र जडेजा ने मैच में 5 विकेट झटके। इसके अलावा मोहम्मद शमी व कुलदीप यादव को 2-2 विकेट मिले, तो मोहम्मद सिराज को 1 विकेट मिला।

ये भी पढ़ें- ‘आशा है तुम आने वाले दिनों में मेरे रिकाॅर्ड को तोड़ दोगे’ Virat Kohli के ऐतिहासिक शतक पर महान Sachin Tendulkar

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?