‘व्हाइट बाॅल क्रिकेट का सुपरपावर बन चुका है भारत’ BCCI सचिव देवजीत सैकिया का बड़ा बयान आया सामने
भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीता
अद्यतन - अक्टूबर 3, 2026 6:42 अपराह्न

भारतीय टीम ने एशियन गेम्स 2026 में महिला और पुरुष श्रेणी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जो व्हाइट बाॅल क्रिकेट में मैन इन ब्लू के दबदबे को दर्शाता है। 3 अक्टूबर को खेले गए फाइनल में भारतीय मैन्स क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के सामने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए।
जबाव में पाकिस्तान 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। गोल्ड मेडल मैच में भारत ने 19 रनों से जीत हासिल की। इससे पहले विमेंस टीम ने 22 सितंबर को श्रीलंका विमेंस टीम को फाइनल में 147 रनों के बड़े अंतर से हराकर, गोल्ड मेडल को अपने नाम किया था।
तो वहीं, अब भारत की इन खिताब जीत पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सचिव देवजीत सैकिया का बड़ा बयान सामने आया है। सैकिया ने भारत को व्हाइट बाॅल क्रिकेट का सुपरपावर करार दिया है।
BCCI सचिव देवजीत सैकिया का बड़ा बयान आया सामने
एशियन गेम्स 2026 में भारत के गोल्ड मेडल जीत के बाद, पत्रकारों से बातचीत में बीसीसीआई सचिव ने कहा “बहुत बढ़िया। भारत अब व्हाइट-बॉल क्रिकेट में दुनिया की सुपरपावर बन गया है। हम हर टूर्नामेंट जीत रहे हैं। मुझे लगता है कि हमारी टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज भी खेली और आज एशियाई खेलों में भी खेल रही है।”
देवजीत सैकिया ने आगे कहा “इससे पता चलता है कि व्हाइट-बॉल क्रिकेट में हमारी रिजर्व बेंच कितनी मजबूत है। इस जीत के लिए सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ में शामिल लोग बधाई के पात्र हैं। इसने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।”
दूसरी ओर, आज 3 अक्टूबर को भारत तीसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज का सामना कर रही है। न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 352 रनों का लक्ष्य वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए रखा है। देखने लायक बात होगी कि क्या वेस्टइंडीज भारत से मिले इस टारगेट को हासिल कर पाएगी या नहीं?
ये भी पढ़ें – IND vs WI 2026, 3rd ODI: केएल राहुल के ताबड़तोड़ 129* की मदद से भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 352 रनों का लक्ष्य