‘हमें पता है कि किस तरह की टीम और खिलाड़ी चाहिए..’- वर्ल्ड कप की रणनीतियों को लेकर बोले राहुल द्रविड़
2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर भारत टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।
अद्यतन - Mar 22, 2023 11:58 am

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज इस वक्त रोमांचक अंदाज में खेला जा रहा है। पहले वनडे मैच में भारत ने केएल राहुल के शानदार पारी के बदौलत 5 विकेट से जीत दर्ज कर थी। लेकिन दूसरे वनडे मैच में भारत को खराब गेंदबाजी और बल्लेबाजी के चलते 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।
दोनों टीमों के बीच सीरीज इस वक्त 1-1 की बराबरी पर है। सीरीज का आखिरी मुकाबला 22 मार्च को खेला जाएगा। जिसमें दोनों टीमें जीत दर्ज कर सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी। बता दें कि, आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप इस साल भारत में खेला जाएगा। जिसके चलते हर द्विपक्षीय सीरीज टीमों के लिए अहम है। इसी बीच भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा बयान दिया है।
घर के कंडिशन में अधिक मैच खेलने के लिए नहीं मिलेंगे- राहुल द्रविड़
भारतीय टीम ने साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता था। 2019 वर्ल्ड कप में भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। इस बार वर्ल्ड कप भारत में खेला जाएगा जिसके लिए टीम इंडिया ने तैयारी शुरू कर दी है। कोच राहुल द्रविड़ ने खुलासा किया है कि, वर्ल्ड कप से पहले 17-18 खिलाड़ी रोटेट किए जाएंगे।
जिसके बाद उन खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए वर्ल्ड कप के लिए टीम की घोषणा की जाएगी। भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर बात करते हुए कहा, ‘शायद हमें घर के कंडिशन पर अधिक मैच खेलने के मौके आगे नहीं मिलेंगे। इसलिए हमें इन हालातों में खेलने का मौका मिला वह शानदार है।’
राहुल द्रविड़ ने आगे कहा, ‘हां आईपीएल से काफी हद तक बाहर आकर हम इस बात को लेकर काफी स्पष्ट है कि हमें किस तरह की टीम और खिलाड़ी चाहिए। हमने 17-18 खिलाड़ियों पर नजर बनाई रखी है। हम यह मानकर चल रहे हैं कि भारतीय पिच पर स्पिनर्स को मदद मिलेगी। वर्ल्ड कप का लीग चरण नौ शहरों में खेला जाएगा। आपको बस अपनी रणनीतियां तैयार रखनी है।’