भारतीय तेज गेंदबाजों की तारीफ में रिकी पोंटिंग कह गए बहुत बड़ी बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारतीय तेज गेंदबाजों की तारीफ में रिकी पोंटिंग कह गए बहुत बड़ी बात

रिकी पोंटिंग ने भारत में तेज गेंदबाजी विकास की सराहना की है।

Jasprit Bumrah and Ricky Ponting (Image Source: Getty Images)
Jasprit Bumrah and Ricky Ponting (Image Source: Getty Images)

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और विश्व कप विजेता कप्तान रिकी पोंटिग ने बड़ा बयान दिया है। उन्होनें भारत की तेज गेंदबाजी को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसे पढ़कर टीम इंडिया के खिलाड़ी और फैंस गद-गद हो जाएंगे ।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को दिए अपने एक इंटरव्यू में उन्होनें इस बात पर जोर दिया कि कुछ टीमों के लिए यह खेल कैसे विकसित हुआ है। बता दें कि पोंटिंग को क्रिकेट खेल के चैंपियन के रूप में जाना जाता है और यकीनन वह अब तक दुनिया के सबसे प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।

भारतीय गेंदबाजों की तारीफ में पोंटिग का बड़ा बयान

आईसीसी से अपनी बातचीत में क्रिकेटर से कोच और कॉमेंटेटर बने रिकी पोंटिग ने कहा कि, ‘आईसीसी टी-20 विश्व कप 2022 का पहला दौर समाप्त होने वाला है और सुपर 12 चरण 22 अक्टूबर, शनिवार से शुरू होने वाला है।’ गौरतलब है कि पोंटिंग पिछले कुछ वर्षों में एशियाई टीमों द्वारा खेल में प्रगति के मामले में बदलाव से प्रभावित नजर आ रहे हैं।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए पोंटिग ने कहा कि, ‘जब आप उपमहाद्वीप में जाते हैं, चाहे वह भारत हो, पाकिस्तान हो या श्रीलंका हो, तो आपको बहुत अधिक स्पिन गेंदबाजी का सामना करना पड़ता था, न कि बहुत तेज गेंदबाजी का। पिछले 30 या 35 वर्षों में यह नाटकीय रूप से बदल गया है। मैं खेल के आसपास रहा हूं, मैने ऐसा खुद देखा है।’

साथ ही उन्होनें कहा कि ‘यदि आप इसके बारे में अभी भी सोचते हैं, तो पाकिस्तान में शायद पिछले 20-25 वर्षों में तेज गेंदबाजों को अधिक महत्त्व मिली है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने पिछले 10 या 15 वर्षों में, भारत ने उच्च गुणवत्ता वाली तेज गेंदबाजों को सामने लाया है। भारत में तेज गेंदबाजी की खान नजर आती है।’

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिग ने आगे कहा कि ‘भारत ने कई युवाओं को तैयार किया है जो विश्व स्तर के तेज गेंदबाजों के रूप में विकसित हुए हैं। उन्होंने अपनी तेज गति से बल्लेबाजों को प्रभावित किया है। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और युवा अर्शदीप सिंह ऐसे उदाहरण हैं जिन्होंने हाल के दिनों में अपने लिए नाम कमाया है और राष्ट्रीय टीम के लिए शानदार काम किया है।’

close whatsapp