पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता मोहम्मद वसीम की नजरों में टीम इंडिया है काफी कमजोर
भारत एक मिलियन-डॉलर टीम है लेकिन हमने उनको पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में भी मात दी और इस बार एशिया कप में भी उनको हराया: मोहम्मद वसीम
अद्यतन - सितम्बर 18, 2022 2:09 अपराह्न

हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए पाकिस्तान ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। इस टीम को देखकर तमाम विशेषज्ञ और पूर्व क्रिकेटर सहमत खुश नहीं थे है। उनका मानना है कि कुछ खिलाड़ियों ने एशिया कप 2022 में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था लेकिन इसके बावजूद उन्हें इस स्क्वॉड में भी शामिल किया गया है। लेकिन पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता मोहम्मद वसीम ने भारतीय क्रिकेट टीम का जिक्र करते हुए आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है।
बता दें, एशिया कप 2022 में पाकिस्तान फाइनल मुकाबले में श्रीलंका से 23 रन से हार गई थी। टीम ने सुपर 4 में भारत और अफगानिस्तान को मात दी लेकिन फाइनल में श्रीलंका से हार गई। टीम के प्रदर्शन से काफी लोग खुश नहीं थे। कप्तान बाबर आजम का भी बल्ला इस पूरे टूर्नामेंट में नहीं चला।
अब टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की पाकिस्तानी स्क्वाड को लेकर मोहम्मद वसीम ने कहा है कि, ‘भारत एक मिलियन-डॉलर टीम है लेकिन हमने उनको पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में भी मात दी और इस बार एशिया कप में भी उनको हराया। तमाम फैंस को अपने खिलाड़ियों के ऊपर भरोसा होना चाहिए और मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि इस बड़े टूर्नामेंट में हमारे खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।’
सकारात्मक चीजों को भी देखिए: मोहम्मद वसीम
पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता ने आगे कहा कि, ‘आपको सिर्फ नकारात्मक नहीं बल्कि सकारात्मक चीजों को भी देखना चाहिए। हमने पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई और इस बार एशिया कप के फाइनल तक पहुंचे, इसलिए दो या तीन मुकाबलों में खराब प्रदर्शन को ना देखते हुए अच्छे प्रदर्शन पर गौर किया जाए।’
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ सात मुकाबलों की टी-20 सीरीज खेलनी है जो 20 सितंबर से शुरू होगी। शुरुआती तीन मुकाबले कराची में खेले जाएंगे जबकि आखिरी चार लाहौर में होंगे। दोनों टीमें इस सीरीज के लिए तैयार हैं। अब देखना होगा पाकिस्तान इस द्विपक्षीय सीरीज और इस बार के टी-20 वर्ल्ड कप में कैसा प्रदर्शन करती हैं।