जसप्रीत बुमराह के चोटिल होते ही जोश हेजलवुड ने टीम इंडिया के जख्मों पर छिड़का नमक - क्रिकट्रैकर हिंदी

जसप्रीत बुमराह के चोटिल होते ही जोश हेजलवुड ने टीम इंडिया के जख्मों पर छिड़का नमक

जसप्रीत बुमराह फिलहाल पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर का शिकार हो गए हैं।

Josh Hazlewood and Jasprit Bumrah (Image Source: Getty Images/BCCI)
Josh Hazlewood and Jasprit Bumrah (Image Source: Getty Images/BCCI)

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय तेज गेंदबाज के गति वेरिएशन बेहद उत्कृष्ट है, और भारत को आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में उनकी कमी बहुत खलेगी। इस समय दुनिया के नंबर वन तेज गेंदबाज ने आगे कहा बुमराह की गति में बदलाव अभूतपूर्व है, और साथ ही उन्हें T20 क्रिकेट में सबसे बेस्ट गेंदबाज बताया।

जोश हेजलवुड ने यह बयान जसप्रीत बुमराह के आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर होने की संभवनाओं की खबरों के बाद दिया। दरअसल, भारतीय गेंदबाज इस समय पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर का शिकार हो गए हैं, जिसके कारण वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी T20I सीरीज से बाहर हो गए हैं, और कहा जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से शुरू हो रहे बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट से भी बाहर हो जाएंगे।

जसप्रीत बुमराह की उसकी गति का परिवर्तन अभूतपूर्व है: जोश हेजलवुड

हालांकि, बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि बुमराह अभी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर नहीं हुए हैं, बाकी अब वह ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करेंगे या नहीं, यह 6 अक्टूबर को पता चलेगा। इस समय टीम इंडिया और हर भारतीय क्रिकेट प्रशंसक उम्मीद कर रहा है कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले बुमराह ठीक हो जाए, क्योंकि डेथ ओवरों में टीम की गेंदबाजी पहले ही चिंता का विषय बनी हुई है।

इस बीच, स्पोर्ट्सकीड़ा के अनुसार, जोश हेजलवुड ने संवाददाताओं से कहा: “मुझे लगता है कि जसप्रीत बुमराह टी-20 क्रिकेट में दुनिया के बेस्ट गेंदबाज हैं। मैंने उन्हें आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करते हुए देखा है, उन्होंने भारत में पिछले कुछ मैचों में अविश्वसनीय यॉर्कर फेंके हैं, उनकी गति में बदलाव अभूतपूर्व है, वह बेहद शानदार गेंदबाज है। टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में बुमराह की कमी बहुत ज्यादा खलने वाली हैं।”

आपको बता दें, भारत ने कथित तौर पर मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक को आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए स्क्वॉड में रिजर्व खिलाड़ियों के रूप में शामिल किया है, जहां टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 23 अक्टूबर को MCG में पाकिस्तान के खिलाफ करेगी।

close whatsapp